Close Menu
    What's Hot

    दुबई एयरपोर्ट पर फंसीं बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान, PM मोदी से लगाई मदद की गुहार

    March 1, 2026

    🇮🇳 “रिफंड क्यों नहीं?” — युवाओं की आवाज़, देश की बात जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई✍️ राजेश लक्ष्मण गावड़े, Editor-in-Chief

    March 1, 2026

    ISI की साजिश या फर्जी एनकाउंटर? गुरदासपुर डबल मर्डर के बाद 19 साल के रंजीत की मौत पर उठे सवाल

    February 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»अब ईरान-इजराइल में ठन गई, तीसरे विश्वयुद्ध की आशंका
    Blog

    अब ईरान-इजराइल में ठन गई, तीसरे विश्वयुद्ध की आशंका

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमApril 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    fear of third world war
    fear of third world war
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    एक छोटी सी चिनगारी को दावानल बनते देर नहीं लगती। पहले भी छोटी प्रतीत होनेवाली लड़ाइयां बढ़कर महाविनाशक विश्वयुद्ध में बदलती देखी गईं। 1914-17 का प्रथम विश्वयुद्ध हो या 1939-45 का सेकंड वर्ल्ड वार, मानवता के लिए कलंक रहे हैं। जब राजनेता विवेक खोकर खून के प्यासे हो जाते हैं तो युद्ध को टाला नहीं जा सकता। आज का वैश्विक परिदृश्य सचमुच चिंताजनक है। एक ओर रूस-यूक्रेन युद्ध 1 वर्ष से भी अधिक समय से जारी है जिससे जन-धन की भारी क्षति हुई है वहीं दूसरी ओर इजराइल का संघर्ष सिर्फ हमास व फिलस्तीन तक सीमित न रहकर ईरानी आतंकी संगठन हिजबुल्लाह से भी होने लगा है। मध्य-पूर्व की यह लड़ाई यदि और भड़की तो दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर जा सकती है। इजराइल तो अमेरिका के कहने पर भी मान नहीं रहा और हमास को पूरी तरह नेस्तनाबूत करने पर तुला हुआ है।
    हिजबुल्ला ने रॉकेट दागे
    ईरान समर्थित आतंकवादी संगठन हिजबुल्लाह ने उत्तरी इजराइल पर 40 रॉकेट दागे लेकिन हमास के अचानक किए गए हमले से सीख ले चुके इजराइली आयरन डोम, एरो व पैट्रियाट मिसाइल ने इस हमले को नाकाम कर दिया। इजराइल पर किलर ड्रोन और सैकड़ों मिसाइल दागने के बाद ईरान कहता है कि हमारा बदला पूरा हो गया। खुद शरारत करने के बाद अब ईरान संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 51 का उल्लेख करते हुए शांति की गुहार लगा रहा है। उसे डर लगता रहा है कि इजराइल की मदद करते हुए कहीं अमेरिका ईरान पर न टूट पड़े। इजराइल पर ईरानी हमले के बीच जॉर्डन ने अपने यहां आपात काल लागू कर दिया है। उधर अमेरिका को भी लग रहा है कि इस चुनाव वर्ष में इजराइल उसे मध्य-पूर्व की जंग में खींचना चाहता है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक बार फिर इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू को फटकार लगाई है कि वह तनाव भड़कने न दें।
    अमेरिका ने भी कमर कसी
    अमेरिका ने अपने 2 युद्धपोत भूमध्य सागर में तैनात करते हुए मिडिल ईस्ट के अमेरिकी फौजी ठिकानों पर अपने सैनिकों की तादाद बढ़ा दी है। अमेरिका ने दोहराया कि वह अपने सहयोगियों की मदद के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगा। इजराइली सेना के प्रवक्ता ने कहा कि यदि ईरान ने हमला किया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इजराइल हाई अलर्ट पर है। क्षेत्र में तनाव तथा मिसाइल हमलों की आशंका देखते हुए भारत, फ्रांस, जर्मनी, रूस, पोलैंड, आस्ट्रेलिया ने अपने विमानों को ईरान की वायुसीमा से दूर रहकर उड़ने को कहा है तथा अपनी उड़ानें ड्राइवर्ट की हैं।
    हूती विद्रोहियों का खतरा
    हूती विद्रोही ईरानी मिसाइलों के दम पर लाल सागर में मजबूत हैं। इन विद्रोहियों को अल कायदा, आईएसआईएस तथा अन्य जेहादी गुटों का समर्थन प्राप्त है। हूती ने अब तक अपने 100 से ज्यादा हमलों में 35 से अधिक देशों के व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाया है। भारतीय व्यापारिक जहाजों को भी उन्होंने नहीं छोड़ा। इनके हमलों की वजह से स्वेज नहर में कमर्शियल जहाजों की आवाजाही में भारी गिरावट आई है। केप ऑफ गुड होप से घूमकर जाने से जहाजों को 15-20 दिन ज्यादा लगते हैं और लागत भी बहुत बढ़ गई है। इससे निर्यात प्रभावित हुआ है।

    Hezbollah Iran and Israel third world war USA
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleAmit Shah VS Sonal Patel:अमित शाह से नहीं डरती सोनल पटेल, कहा- उनके खिलाफ लड़ने में कोई हिचकिचाहट नहीं
    Next Article केजरीवाल को मिलेगी राहत! ED की गिरफ्तारी के खिलाफ दायर की गई याचिका पर SC में सुनवाई आज
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    🔱 महाशिवरात्रि 2026 SPECIAL 🔱💥 भक्ति का दिव्य स्वर, जो सीधे दिल से महादेव तक पहुँचे 💥🎶 अजय बाली का शिवभजन🕉️ “जय शिव शंकर जय भोलेनाथ”🚩 भव्य रूप से हुआ RELEASE 🚩━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

    February 15, 2026

    💞 इश्क़ को इश्क़ होने की दास्तान 💞(Valentine’s Day Special Capsule Story)

    February 14, 2026

    एक कलाकार की वजह से मिली जानकारी“जीवन में गलत तो गलत ही होता है”राजपाल यादव केस से समाज के लिए बड़ी सीख✍️ एडिटर इन चीफ: राजेश लक्ष्मण गवड़े🗞️ Jan Kalyan Time News, Mumbai

    February 12, 2026

    🌺 सबका मालिक एक 🌺श्रद्धा, सबूरी और सेवा का अमर संदेश (बॉलीवुड लेखक–निर्देशक राजेश भट्ट साहब की कलम से)

    February 11, 2026

    “श्रद्धा, सबूरी और सेवा — यही जीवन का सत्य है”एक प्रेरणादायक संदेश बॉलीवुड लेखक–निर्देशक श्री राजेश भट्ट साहब (मुंबई) की ओर से जन–जन तक पहुँचे यह संदेश जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई के माध्यम से प्रस्तुति :धनंजय राजेश गावड़े प्रेस फ़ोटोग्राफ़र – जन कल्याण टाइम न्यूज़

    January 27, 2026

    🔥 प्रेरणादायक संदेश | आत्मसम्मान और आत्मबल की गूंज 🔥“ख़ुद की औक़ात होगी तो दुनिया क़दर करेगी,किसी के दाएँ-बाएँ खड़े होने से किरदार ऊँचे नहीं होते…”

    January 14, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    दुबई एयरपोर्ट पर फंसीं बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान, PM मोदी से लगाई मदद की गुहार

    By जनकल्याण टाइमMarch 1, 2026

    ईरान पर मिसाइल हमलों के बाद दुबई एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें रोक दी गईं हैं.…

    🇮🇳 “रिफंड क्यों नहीं?” — युवाओं की आवाज़, देश की बात जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई✍️ राजेश लक्ष्मण गावड़े, Editor-in-Chief

    March 1, 2026

    ISI की साजिश या फर्जी एनकाउंटर? गुरदासपुर डबल मर्डर के बाद 19 साल के रंजीत की मौत पर उठे सवाल

    February 28, 2026
    Top Trending

    दुबई एयरपोर्ट पर फंसीं बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान, PM मोदी से लगाई मदद की गुहार

    By जनकल्याण टाइमMarch 1, 2026

    ईरान पर मिसाइल हमलों के बाद दुबई एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें रोक…

    🇮🇳 “रिफंड क्यों नहीं?” — युवाओं की आवाज़, देश की बात जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई✍️ राजेश लक्ष्मण गावड़े, Editor-in-Chief

    By जनकल्याण टाइमMarch 1, 2026

    आज देश के करोड़ों युवाओं के मन में एक सवाल गूंज रहा…

    ISI की साजिश या फर्जी एनकाउंटर? गुरदासपुर डबल मर्डर के बाद 19 साल के रंजीत की मौत पर उठे सवाल

    By जनकल्याण टाइमFebruary 28, 2026

    गुरदासपुर के आदियां गांव में दो पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद ISI…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.