Close Menu
    What's Hot

    ISI की साजिश या फर्जी एनकाउंटर? गुरदासपुर डबल मर्डर के बाद 19 साल के रंजीत की मौत पर उठे सवाल

    February 28, 2026

    सिर से पांव तक ‘गोल्ड’ जूलरी से सजे रश्मिका-विजय, गहनों पर खर्च किए करोड़ों?

    February 28, 2026

    🌅 GOOD MORNING – OM SAI RAM 🌺✨ श्रद्धा, सबुरी और सफलता का प्रेरणादायक संदेश ✨आज की इस पावन सुबह में हम सबके आराध्य

    February 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»पूजा सुपर मार्केट में बिक रहा है एक्सपाइरी डेट वाला बिस्कुट
    Blog

    पूजा सुपर मार्केट में बिक रहा है एक्सपाइरी डेट वाला बिस्कुट

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमApril 16, 2024Updated:April 16, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    नवसारी। नवसारी में खाद्य पदार्थों की नियमित चेकिंग न होने से एक्सपायरी डेट का सामान बाजारों में खूब बिक रहा है। गुणवत्ता के नाम पर महंगा सामान बेचा जाता है, लेकिन असलियत में उनकी सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। नियमित चेकिंग न होने से अमानक खाद्य उत्पादों की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। इससे जिले में कई बार लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार भी हुए हैं। शहर में बिक रहे कई उत्पादों में बैच नंबर, मेन्यूफैक्चरिंग व एक्सपायरी डेट या तो नहीं होता है या फिर उसमें हेरफेर कर फर्जी तिथि का खेल कर स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।


    अभी दो दिन पहले ही जनकल्याण टाइम के रिपोर्टर ने पूजा सुपर मार्केट से पारले रॉयल बिस्किट खरीदा था। दुकानदार प्रकाश चौधरी ने
    जेकेटी न्यूज टीम के रिपोर्टर को एक्सपायर डेट वाला बिस्कुट थमा दिया। जब जेकेटी न्यूज टीम के रिपोर्टर ने कायदा और कानून की बात की तो दुकानदार ने कहा कि जो उखाड़ना है उखाड़ लो, मेरा कोई कुछ कर नहीं सकता है। आपको जानकर ताज्जुब होगा कि दुकान का कोई क्यूआर कोड नहीं है और ये पेमेंट कलेक्शन नोवेल्टी के नाम से कर रहा है, जबकि दूकान पूजा सुपर मार्केट के नाम से है। इस तरह देखा जाये तो ये एक किस्म की टैक्स चोरी ही है। कायदे से इस दुकानदार की जांच होनी चाहिए। लेकिन शायद इस देश में कोई कानून व्यवस्था है ही नहीं। खाद्य सुरक्षा विभाग की लापरवाही से बाजार में घटिया खाद्य व पेय पदार्थ भरे पड़े हैं। बाजारों व कुछ होटलों ढाबों पर मिलावट की की भरमार है। यहीं वजह है एक्सापयरी डेट के खाद्य पदार्थ धड़ल्ले से बिक रहे हैं। सूत्रों की मानें तो खाद्य सुरक्षा विभाग की मिलीभगत से कई कंपनियों के अमानक व एक्सपायरी, कोल्ड ड्रिंक, मिनरल वाटर, मिठाई, ब्रेड, बिस्किट लोक ब्रांड के नमकीन के साथ-साथ अन्य खाद्य पदार्थ बाजारों में खपाए जा रहे हैं। शहरी व ग्रामीण इलाकों के बाजारों में अक्सर छापेमारी तो की जाती रही है, लेकिन इसमें महज खानापूर्ति ही रहती है। छापेमारी के नाम पर छोटे दुकानदारों का सैंपल भरकर इतिश्री कर ली जाती है, जबकि मिलावटी माल तैयार कर रहे लोग कार्रवाई से बाहर रहते हैं।

    क्यों है ये बड़ा विषय
    अधिकांश लोग बिस्कुट किसी न किसी तरह से जरूर खाते हैं. कुछ लोगों को चाय के साथ सुबह-सुबह बिस्कुट खाने की आदत होती है. लेकिन हम में बहुत कम लोग ऐसे होंगे जो बिस्कुट के पैकेट पर एक्सपायरी डेट को देखकर इसे खाते हों. हालांकि इसे देखना हमारी सेहत के लिए बेहतरीन साबित हो सकता है. अधिकांश लोगों को तो पता भी नहीं रहता है कि बिस्कुट पर एक्सपायरी डेट लिखा भी रहता है या नहीं. ऐसे में अक्सर एक्यपायरी डेट वाला बिस्कुट बाजार में आने का अंदेशा रहता है. ऐसे में कभी-कभी एक्सपायरी डेट वाला बिस्कुट भी लोग खा लेते हैं. जब कोई एक्सपायरी डेट वाले बिस्कुट को खा लें तो हेल्थ पर क्या असर पड़ेगा. इसी सवाल के लिए हमने श्री जी हेल्थ केयर अस्पताल के एमडीए डॉक्टर महेश संघवी जी से बात की।

    एक्सपायरी डेट वाले बिस्कुट हो जाता है दूषित

    डॉ. महेश संघवी ने बताया कि यदि आप एक्सपायरी डेट वाला बिस्कुट खाते हैं तो निश्चित रूप से उसका सेहत पर बुरा असर पड़ता है. इस तरह की कोई चीज खाने का कितना नुकसान है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि बिस्कुट कितना दूषित हुआ है. सामान्य तौर पर एक्सपायरी डेट के बाद प्रीजर्वेटिव्स का असर कम होने लगता है. प्रिजर्वेटिव्स एक प्रकार का केमिकल है जो खाने की चीजों को ज्यादा दिनों तक इस्तेमाल करने के लिए मिलाया जाता है. ये प्रिजर्वेटिव्स फूड को बैक्टीरिया, यीस्ट, फंगस, मॉल्ड जैसे सूक्ष्म कणों के हमले से बचाते हैं. अगर बिस्कुट में एंटीऑक्सीडेंट्स कम हैं या नहीं है तो इससे नुकसान कहीं ज्यादा होता है. दरअसल, एक्सपायर डेट वाले बिस्कुट में तेजी से बैक्टीरिया और फंगस पनपने लगते हैं. अगर इसे खा लिया जाए तो निश्चित रूप से बैक्टीरियल और फंगल इंफेक्शन का खतरा कई गुना बढ़ जाता है.

    अगर कोई खा ले तो क्या करें
    जब कोई गलती से एक्सपायरी डेट वाला बिस्कुट खा ले तो उसके पेट में ई-कोलाई बैक्टीरिया के जाने का खतरा सबसे ज्यादा होता है. यहां तक कि कुछ जानलेवा बैक्टीरिया में पेट में जा सकता है. यह जीवन को भी जोखिम में डाल सकता है. इससे किडनी और लिवर के डैमेज होने का खतरा रहता है. अगर ऐसा हो जाए तो सबसे पहले फूड प्वाइजनिंग होगा. इसमें पेट में दर्द, डायरिया, उल्टी, मतली ब्लोटिंग, लूज मोशन जैसी समस्याएं होंगी. अगर बिस्कुट खाने के बाद ये लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं वरना बीमारी आगे बढ़ी तो किडनी भी फेल हो सकती है.

    Expiry date biscuits are being sold in Pooja Super Market.
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसलमान के घर फायरिंग करने वाले आरोपी गुजरात से गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता
    Next Article Salman Khan Firing Case:सलमान खान के घर पर फायरिंग का अमेरिका-पुर्तगाल से कनेक्शन!
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    🔱 महाशिवरात्रि 2026 SPECIAL 🔱💥 भक्ति का दिव्य स्वर, जो सीधे दिल से महादेव तक पहुँचे 💥🎶 अजय बाली का शिवभजन🕉️ “जय शिव शंकर जय भोलेनाथ”🚩 भव्य रूप से हुआ RELEASE 🚩━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

    February 15, 2026

    💞 इश्क़ को इश्क़ होने की दास्तान 💞(Valentine’s Day Special Capsule Story)

    February 14, 2026

    एक कलाकार की वजह से मिली जानकारी“जीवन में गलत तो गलत ही होता है”राजपाल यादव केस से समाज के लिए बड़ी सीख✍️ एडिटर इन चीफ: राजेश लक्ष्मण गवड़े🗞️ Jan Kalyan Time News, Mumbai

    February 12, 2026

    🌺 सबका मालिक एक 🌺श्रद्धा, सबूरी और सेवा का अमर संदेश (बॉलीवुड लेखक–निर्देशक राजेश भट्ट साहब की कलम से)

    February 11, 2026

    “श्रद्धा, सबूरी और सेवा — यही जीवन का सत्य है”एक प्रेरणादायक संदेश बॉलीवुड लेखक–निर्देशक श्री राजेश भट्ट साहब (मुंबई) की ओर से जन–जन तक पहुँचे यह संदेश जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई के माध्यम से प्रस्तुति :धनंजय राजेश गावड़े प्रेस फ़ोटोग्राफ़र – जन कल्याण टाइम न्यूज़

    January 27, 2026

    🔥 प्रेरणादायक संदेश | आत्मसम्मान और आत्मबल की गूंज 🔥“ख़ुद की औक़ात होगी तो दुनिया क़दर करेगी,किसी के दाएँ-बाएँ खड़े होने से किरदार ऊँचे नहीं होते…”

    January 14, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    ISI की साजिश या फर्जी एनकाउंटर? गुरदासपुर डबल मर्डर के बाद 19 साल के रंजीत की मौत पर उठे सवाल

    By जनकल्याण टाइमFebruary 28, 2026

    गुरदासपुर के आदियां गांव में दो पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद ISI की साजिश की…

    सिर से पांव तक ‘गोल्ड’ जूलरी से सजे रश्मिका-विजय, गहनों पर खर्च किए करोड़ों?

    February 28, 2026

    🌅 GOOD MORNING – OM SAI RAM 🌺✨ श्रद्धा, सबुरी और सफलता का प्रेरणादायक संदेश ✨आज की इस पावन सुबह में हम सबके आराध्य

    February 28, 2026
    Top Trending

    ISI की साजिश या फर्जी एनकाउंटर? गुरदासपुर डबल मर्डर के बाद 19 साल के रंजीत की मौत पर उठे सवाल

    By जनकल्याण टाइमFebruary 28, 2026

    गुरदासपुर के आदियां गांव में दो पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद ISI…

    सिर से पांव तक ‘गोल्ड’ जूलरी से सजे रश्मिका-विजय, गहनों पर खर्च किए करोड़ों?

    By जनकल्याण टाइमFebruary 28, 2026

    विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की रस्में खूब सुर्खियां बटोर…

    🌅 GOOD MORNING – OM SAI RAM 🌺✨ श्रद्धा, सबुरी और सफलता का प्रेरणादायक संदेश ✨आज की इस पावन सुबह में हम सबके आराध्य

    By जनकल्याण टाइमFebruary 28, 2026

    Sai Baba of Shirdiके श्रीचरणों में नमन करते हुए आप सभी देशवासियों…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.