सोलापुर: धैर्यशील मोहिते पाटिल (Dhairyasheel Mohite Patil) ने शुक्रवार को भाजपा पार्टी से इस्तीफा दिया। मोहिते शरद पवार की पार्टी NCP में शामिल होंगे। रविवार को धैर्यशील मोहिते पाटिल शरद पवार की पार्टी में शामिल होकर तुतारी अपने हाथ में लेंगे। बता दें कि कल मोहिते का जन्मदिन है और इस बार शरद पवार और सुशील कुमार शिंदे विजयसिंह मोहिते पाटिल के अकलुज स्थित आवास पर जाएंगे। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा से धैर्यशील मोहिते पाटिल का जाना पार्टी के लिए बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है।
ऐसा होगा पक्ष प्रवेश
गौरतलब हो कि 2004 के बाद पहली बार शरद पवार, सुशील कुमार शिंदे और विजयसिंह मोहिते पाटिल एक साथ आएंगे। सुबह शरद पवार मोहिते पाटिल के घर पर भोजन करेंगे फिर उसके बाद शाम 4 बजे प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल की मौजूदगी में धैर्यशील मोहिते पाटिल और मोहिते परिवार शरद पवार की पार्टी एनसीपी में शामिल होंगे। इस तरह शरद पवार गुट को पार्टी का मजबूत नेतृत्व करने के लिए मोहिते मिल गए है।
धैर्यशील की राजनीति की दूसरी पारी
चूंकि यह उनका जन्मदिन है, मोहिते पाटिल को चाहने वाले सभी कार्यकर्ता पक्ष प्रवेश में शामिल होंगे। माढ़ा निर्वाचन क्षेत्र से आ रहे हैं। मोहिते ने कहा, तीन पीढ़ियों से हमसे प्यार करने वाले कार्यकर्ताओं ने चुनाव में हिस्सा लिया। जब बीजेपी ने टिकट काट दिया तो मैं चुपचाप बैठा था, लेकिन कार्यकर्ता मुझे बैठने नहीं दे रहे थे। शरद पवार और सुशील कुमार शिंदे कल भोजन करने के लिए आएंगे और दोपहर में जयंत पाटिल की उपस्थिति में शरद पवार की एनसीपी (शरदचंद्र पवार) में प्रवेश करूंगा।
What's Hot
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
