Rain forecast for Mumbai:मुंबई पर हीट वेव का खतरा, बारिश और तूफान की संभावना

Date:

Share post:

मुंबई: गर्मी के मौसम में देश भर में तापमान बढ़ा हुआ है लेकिन मुंबई (Mumbai) में प्रदूषण और गर्मी की वजह से आम जनता बुरी तरह से परेशान हो रही है। आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने वाली है इसकी संभावना जताई गई है। मुंबई पर हीट वेव (Heat Wave) का खतरा भी मंडरा रहा है। वहीं मौसम विभाग ने 21 मार्च को बारिश (Rain) और तूफान की भी संभावना जताई है। मुंबई में वायु गुणवत्ता सूचकांक 102 दर्ज किया गया है। जिसे स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं माना जाता, ऐसे में मुंबई कर गर्मी और प्रदूषण (Pollution) की दोहरी मार झेल रहे हैं।
एक दशक बाद अधिकतम तापमान
भारतीय मौसम विभाग की तरफ से मुंबई में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई में तापमान इन दोनों 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच रहा है, जो बड़ी चिंता का विषय है 18 मार्च को अधिकतम तापमान 34.4 दर्ज किया गया, लेकिन मुंबई में गर्मी बढ़ी हुई थी, 16 मार्च को इस सीजन का अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो एक दशक के बाद दर्ज किया गया अधिकतम तापमान है।
IMD ने जारी की बारिश और तूफान की चेतावनी
भारतीय मौसम विभाग की तरफ से 21 मार्च को बारिश और तूफान की संभावना जताई गई है। दोपहर और शाम के बीच हल्की बूंदाबांदी और तेज हवा चल सकती है। वहीं 21 मार्च को मुंबई में गर्मी भी बड़ी हुई रहेगी। क्योंकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है।
जहरीली हवा और गर्मी ने घोंटा दम
मुंबई में 18 मार्च को वायु गुणवत्ता सूचकांक 102 दर्ज किया गया। जिसे खराब श्रेणी माना जाता है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि मुंबई में इस समय गर्मी और प्रदूषण दोनों ने मुंबईकरों का जीना मुहाल कर दिया है। गर्मी और प्रदूषण दोनों मिलकर मुंबईकरों का दम घोंट रहे है।
मुंबई पर हीट वेव का खतरा
मुंबई में गर्मी बढ़ने पर भी यहां की हवा गर्म नहीं होती है, समुद्री तट से सटा इलाका होने के नाते यहां की हवा में नमी और ठंड बनी रहती है, लेकिन बीते कुछ दिनों से मुंबई के लोग गर्म हवा महसूस कर रहे हैं। ऐसे में लोगों का यह मानना है कि आने वाले वक्त में मुंबई की गर्म हवा और गर्म हो सकती है। इस साल मुंबई पर हीट वेव का खतरा भी मंडरा रहा है।

Related articles

🎬✨ “ये दिल है मुश्किल जीना यहाँ…” – बंबई मेरी जान ✨🎬(Jan Kalyan Time News Mumbai की ओर से, राजेश भट्ट जी की कलम...

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक (जन कल्याण टाइम) 🌆 मुंबई: सपनों का शहर या संघर्षों की धरती? “जरा हटके,...

**🌸🙏 “Shraddha aur Prem – Sai Mahima ka Amulya Sandesh” 🙏🌸(Motivational Speech by Rajesh Bhatt Saab – Mumbai ki or se)प्रस्तुतकर्ता: जन कल्याण टाइम...

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक (जन कल्याण टाइम) 🕉️ "ये वही हाथ है जो कभी साथ नहीं छोड़ता…" साईं...

*महापालिका अति.आयुक्त हर्षल गायकवाड यांनी केली१/अ प्रभागातील साफसफाईची समक्ष पाहणी !

पी.वी.आनंदपद्मनाभनKalyan ,पावसाळी परिस्थितीत उद्भवणा-या साथरोग निर्मुलनाबाबत केल्या जाणा-या उपाययोजनांची प्रत्यक्ष पाहणी करण्याच्या दृष्टीकोनातून महापालिकेचे अति.आयुक्त हर्षल गायकवाड यांनी...

🌟 मुंबई में एक भव्य “Small Get Together” का आयोजन 🌟

B Ashish ( jan Kalyan time News mumbai) Bollywood press photographer मुंबई शहर ने एक खास और गरिमामयी "Small Get...