महाराष्ट्र से बड़ी खबर है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले (Nana Patole Accident) की कार का एक्सीडेंट हो गया है। हादसे में पटोले की कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन इस हादसे को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोंढे (Atul Londhe) ने एक्स पर कहा, क्या बीजेपी विपक्षी नेताओं को खत्म कर चुनाव जीतना चाहती है? साथ ही कांग्रेस नेता ने आशंका जताते हुए कहा, नाना पटोले की कार का एक्सीडेंट होना बेहद गंभीर घटना है, क्या इसके पीछे कोई साजिश रची गई थी? प्राप्त जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र के कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले की कार का एक्सीडेंट भंडारा जिले में आधी रात के करीब हुआ। तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी कार में पीछे से टक्कर मार दी। हालांकि घटना के समय नाना पटोले मीटिंग कर रहे थे। इसलिए बड़ा हादसा टल गया।
Previous Articleनवसारी के सिंधी समाज ने बाइक रैली निकालकर मनाया चेटीचंड
Next Article भिवाड़ी की कंपनी में भीषण आग लगी
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
