Lok Sabha Elections 2024:चुनाव के पहले बड़ा बदलाव! BJP छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए चौधरी बीरेंद्र सिंह

Date:

Share post:

Chaudhary Birendra Singh: पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह मंगलवार को फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने करीब एक दशक तक भारतीय जनता पार्टी में रहने के बाद कांग्रेस में वापसी की है। उनकी पत्नी और पूर्व विधायक प्रेमलता भी कांग्रेस में शामिल हुईं।
बीरेंद्र सिंह और उनकी पत्नी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पार्टी महासचिव रणदीप सुरजेवाला, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उदयभान और कुछ अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बीरेंद्र सिंह ने सोमवार को कहा था कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़ दी है और वह कांग्रेस में शामिल होंगे।
इससे करीब एक महीने पहले उनके पुत्र बृजेन्द्र सिंह भाजपा छोड़कर विपक्षी दल कांग्रेस में शामिल हो गए थे। बीरेंद्र सिंह की पत्नी प्रेम लता 2014-2019 तक विधायक रह चुकी हैं। बीरेंद्र सिंह कांग्रेस के साथ अपने चार दशक से अधिक पुराने रिश्ते को तोड़कर लगभग 10 साल पहले भाजपा में शामिल हुए थे।

Related articles

विरासत की सियासत… बिहार में नेताओं के बेटे-बेटियों वाली सीट पर किसका दबदबा?

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में विरासत की राजनीति चरम पर दिखी, जहां लगभग हर जिले में बड़े राजनीतिक...

ये वेब सीरीज चौंकाएगी, दिमाग घुमाएगी और इमोशनल भी करेगी, 2025 के बेहतरीन क्राइम शोज में से एक

शेफाली शाह और रसिका दुग्गल की वेब सीरीज दिल्ली क्राइम सीजन 3 आज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई...

🎙️ प्रेरणादायक संदेश — “मन की खेती”📰 जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई के माध्यम से✍️ Editor-in-Chief: श्री राजेश लक्ष्मण गावड़े जी की कलम से

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक जन कल्याण टाइम प्रिय दर्शको,कभी आपने सोचा है कि हम जो सोचते हैं, जो...

इंडस्ट्री में मेल एक्टर्स भी नहीं सेफ! जब कास्टिंग काउच का श‍िकार हुए ये सेलेब्स

ऋत्विक धनजानी, अंकित गुप्ता, रणवीर सिंह, आयुष्मान खुराना जैसे कई कलाकारों ने कास्टिंग काउच के डरावने अनुभव शेयर...