मुंबई में फिर भीषण आग, वर्ली के इंडस्ट्रियल एस्टेट में लाखों का सामान जलकर खाक

Date:

Share post:

मुंबई के वर्ली इलाके के इंडस्ट्रियल एस्टेट में मौजूद एक गोदाम में मंगलवार को भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां तुरंत पहुंचीं और आग पर काबू पाया। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के अधिकारियों ने बताया कि मुंबई के वर्ली इलाके के गांधी नगर में इंडस्ट्रियल एस्टेट में स्थित एक इमारत में आज आग लग गई। आग सुबह 10:45 बजे दो मंजिला इमारत की दूसरी मंजिल पर मौजूद गोदाम में भड़की।
फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग को ज्यादा फैलने से पहले ही उस पर काबू पा लिया और आग एक कार्यालय तक सीमित रही। इस दौरान आग की लपटे इमारत से उठती दिखी। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
मौके पर फायर ब्रिगेड के अलावा मुंबई पुलिस, 108 एम्बुलेंस सेवा, बीएमसी के स्थानीय अधिकारी, बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बीईएसटी) और अन्य संबंधित एजेंसियां मौजूद रहीं। फ़िलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

Related articles

🎬✨ “ये दिल है मुश्किल जीना यहाँ…” – बंबई मेरी जान ✨🎬(Jan Kalyan Time News Mumbai की ओर से, राजेश भट्ट जी की कलम...

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक (जन कल्याण टाइम) 🌆 मुंबई: सपनों का शहर या संघर्षों की धरती? “जरा हटके,...

**🌸🙏 “Shraddha aur Prem – Sai Mahima ka Amulya Sandesh” 🙏🌸(Motivational Speech by Rajesh Bhatt Saab – Mumbai ki or se)प्रस्तुतकर्ता: जन कल्याण टाइम...

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक (जन कल्याण टाइम) 🕉️ "ये वही हाथ है जो कभी साथ नहीं छोड़ता…" साईं...

*महापालिका अति.आयुक्त हर्षल गायकवाड यांनी केली१/अ प्रभागातील साफसफाईची समक्ष पाहणी !

पी.वी.आनंदपद्मनाभनKalyan ,पावसाळी परिस्थितीत उद्भवणा-या साथरोग निर्मुलनाबाबत केल्या जाणा-या उपाययोजनांची प्रत्यक्ष पाहणी करण्याच्या दृष्टीकोनातून महापालिकेचे अति.आयुक्त हर्षल गायकवाड यांनी...

🌟 मुंबई में एक भव्य “Small Get Together” का आयोजन 🌟

B Ashish ( jan Kalyan time News mumbai) Bollywood press photographer मुंबई शहर ने एक खास और गरिमामयी "Small Get...