Close Menu
    What's Hot

    58 वीडियो क्लिप और 150 करोड़ की संपत्ति… गिरफ्तार ज्योतिषी की ऐसे खुली करतूत

    March 22, 2026

    धुरंधर’ की यलीना का सच, इंडियन स्पाई से जिसका हुआ निकाह, अब तक है जिंदा?

    March 22, 2026

    🌟 संडे स्पेशल – “Jesus Loves & Sai Baba Ki Mahima” 🌟Jan Kalyan Time News Mumbai के माध्यम से जन-जन तक पहुँचता एक प्रेरणादायक संदेश मुंबई बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर राजेश भट्ट साहब की ओर से प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावड़े (प्रेस फोटोग्राफर)

    March 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»Special News with Editor Rajesh Gavade: दवा टेस्ट में फ़ेल कंपनियां! मगर ख़रीदे करोड़ों के इलेक्टोरल बॉन्ड!
    Blog

    Special News with Editor Rajesh Gavade: दवा टेस्ट में फ़ेल कंपनियां! मगर ख़रीदे करोड़ों के इलेक्टोरल बॉन्ड!

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमMarch 31, 2024Updated:March 31, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    चुनावी चंदे के बदले में देश की जनता की ज़िंदगी के साथ खेला जा रहा है?

    स्पेशल न्यूज़ विथ राजेश गावड़े के इस एपीसोड में जनकल्याण टाइम के संपादक राजेश गावड़े चर्चा कर रहे हैं कि इलेक्टोरल बॉन्ड के डाटा से दवा बनाने वाली कंपनियों से जुड़ा एक बेहद गंभीर तथ्य सामने आया है। कई दवा बनाने वाली कंपनियां कई बार दवा टेस्ट में फेल हुईं, उन्होंने करोड़ों के इलेक्टोरल बॉन्ड खरीदे और इनमें से ज़्यादातर सत्तापक्ष की BJP के पास गए। क्या चुनावी चंदे के बदले में देश की जनता की ज़िंदगी के साथ खेला जा रहा है?

    1. टोरेंट फ़ार्मास्यूटिकल लिमिटेड

    दवा कंपनियां
    • इस कंपनी का रजिस्टर्ड दफ़्तर गुजरात के अहमदाबाद में है.
    • साल 2018 से 2023 के बीच इस कंपनी की बनाई तीन दवाओं के ड्रग टेस्ट फ़ेल हुए.
    • ये दवाएं थीं डेप्लेट ए 150, निकोरन आईवी 2 और लोपामाइड.
    • डेप्लेट ए 150 दिल का दौरा पड़ने से बचाती है और निकोरन आईवी 2 दिल के कार्यभार को कम करती है. लोपामाइड का इस्तेमाल अल्पकालिक या दीर्घकालिक दस्त के इलाज के लिए किया जाता है
    • इस कंपनी ने 7 मई 2019 और 10 जनवरी 2024 के बीच 77.5 करोड़ रुपए के इलेक्टोरल बॉन्ड ख़रीदे.
    • इन 77.5 करोड़ रुपए में से 61 करोड़ भारतीय जनता पार्टी को दिए गए.
    • सिक्किम क्रान्तिकारी मोर्चा को इस कंपनी ने 7 करोड़ रुपए और कांग्रेस को 5 करोड़ रुपए दिए.

    2. सिप्ला लिमिटेड

    • सिप्ला लिमिटेड का रजिस्टर्ड दफ़्तर मुंबई में है.
    • साल 2018 से 2023 के बीच इस कंपनी की बनाई दवाओं के सात बार ड्रग टेस्ट फ़ेल हुए.
    • ड्रग टेस्ट फ़ेल करने वाली दवाओं में आरसी कफ़ सिरप, लिपवास टैबलेट, ओन्डेनसेट्रॉन और सिपरेमी इंजेक्शन शामिल थी.
    • सिपरेमी इंजेक्शन में रेमडेसिविर दवा होती है जिसका इस्तेमाल कोविड के इलाज में किया जाता है.
    • लिपवास का इस्तेमाल कोलेस्ट्रॉल कम करने और हृदय रोगों के ख़तरे को कम करने के लिए किया जाता है.
    • ओन्डेनसेट्रॉन का इस्तेमाल कैंसर कीमोथेरेपी, रेडिएशन थेरेपी और सर्जरी के कारण होने वाली मतली और उल्टी को रोकने के लिए किया जाता है
    • इस कंपनी ने 10 जुलाई 2019 और 10 नवम्बर 2022 के बीच 39.2 करोड़ रुपए के इलेक्टोरल बॉन्ड ख़रीदे.
    • इनमें से 37 करोड़ के बॉन्ड बीजेपी को दिए गए और 2.2 करोड़ के कांग्रेस को.

    3. सन फ़ार्मा लेबोरेटरीज़ लिमिटेड

    • सन फ़ार्मा लेबोरेटरीज़ का मुख्यालय मुंबई में है.
    • साल 2020 और 2023 के बीच छह बार इस कंपनी की बनाई गई दवाओं के ड्रग टेस्ट फ़ेल हुए.
    • टेस्ट में फ़ेल होने वाली दवाओं में कार्डीवास, लैटोप्रोस्ट आई ड्रॉप्स, और फ़्लेक्सुरा डी शामिल थीं.
    • कार्डिवास का इस्तेमाल उच्च रक्तचाप, हृदय से संबंधित सीने में दर्द (एनजाइना) और हार्ट फेलियर इलाज के लिए किया जाता है.
    • 15 अप्रैल 2019 और 8 मई 2019 को इस कंपनी ने कुल 31.5 करोड़ रुपए के बॉन्ड ख़रीदे.
    • ये सारे बॉन्ड कंपनी ने बीजेपी को दिए.

    4. ज़ाइडस हेल्थकेयर लिमिटेड

    दवा कंपनियां
    • ज़ाइडस हेल्थकेयर लिमिटेड का मुख्यालय मुंबई में है.
    • साल 2021 में बिहार के ड्रग रेगुलेटर ने इस कंपनी की बनाई गई रेमडेसिविर दवाओं के एक बैच में गुणवत्ता की कमी की बात कही थी.
    • रेमडेसिविर का इस्तेमाल कोविड के इलाज में किया जाता है
    • 10 अक्टूबर 2022 और 10 जुलाई 2023 के बीच इस कंपनी ने 29 करोड़ रुपए के बॉन्ड ख़रीदे.
    • इसमें से 18 करोड़ रुपए बीजेपी को, 8 करोड़ रुपए सिक्किम क्रान्तिकारी मोर्चा और 3 करोड़ रुपए कांग्रेस को दिए गए.

    5. हेटेरो ड्रग्स लिमिटेड और हेटेरो लैब्स लिमिटेड

    • इन कंपनियों का मुख्यालय तेलंगाना के हैदराबाद में है.
    • साल 2018 और 2021 के बीच इस कंपनी की बनाई गई दवाओं के सात ड्रग टेस्ट फ़ेल हुए.
    • ड्रग टेस्ट में फ़ेल हुई दवाओं में रेमडेसिविर इंजेक्शन, मेटफॉरमिन और कोविफोर शामिल थीं.
    • रेमडेसिविर और कोविफोर का इस्तेमाल कोविड के इलाज में किया जाता है जबकि मेटफॉरमिन का इस्तेमाल डायबिटीज या मधुमेह के लिए होता है.
    • हेटेरो ड्रग्स लिमिटेड ने 7 अप्रैल 2022 और 11 जुलाई 2023 को 30 करोड़ रुपए के इलेक्टोरल बॉन्ड ख़रीदे.
    • ये सारे बॉन्ड तेलंगाना की भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) पार्टी को दिए गए.
    • हेटेरो लैब्स लिमिटेड ने 7 अप्रैल 2022 और 12 अक्टूबर 2023 को 25 करोड़ रुपए के बॉन्ड ख़रीदे.
    • इसमें से 20 करोड़ रुपए के बॉन्ड बीआरएस को और 5 करोड़ के बॉन्ड बीजेपी को दिए गए.
    चुनावी चंदा

    6. इंटास फ़ार्मास्युटिकल्स लिमिटेड

    • इंटास फ़ार्मास्युटिकल्स का मुख्यालय गुजरात के अहमदाबाद में है.
    • जुलाई 2020 में इस कंपनी की बनाई गई दवा एनाप्रिल का ड्रग टेस्ट फ़ेल हुआ.
    • एनाप्रिल का इस्तेमाल उच्च रक्तचाप और हार्ट फ़ेलियर के इलाज के लिए किया जाता है. इस दवा को दिल का दौरा पड़ने के बाद भी दिया जाता है.
    • इस कंपनी ने 10 अक्टूबर 2022 को 20 करोड़ रुपए के इलेक्टोरल बॉन्ड ख़रीदे.
    • ये सारे बॉन्ड भारतीय जनता पार्टी को दिए गए.

    7. आईपीसीए लैबोरेट्रीज़ लिमिटेड

    • आईपीसीए लैबोरेट्रीज़ लिमिटेड का मुख्यालय मुंबई में है.
    • अक्टूबर 2018 में इस कंपनी की बनाई गई दवा लारियागो टेबलेट का ड्रग टेस्ट फ़ेल हुआ.
    • लारियागो का उपयोग मलेरिया की रोकथाम और उपचार के लिए किया जाता है.
    • 10 नवम्बर 2022 और 5 अक्टूबर 2023 के बीच इस कंपनी ने 13.5 करोड़ रुपए के बॉन्ड ख़रीदे.
    • इसमें से 10 करोड़ रुपए के बॉन्ड बीजेपी को दिए गए और 3.5 करोड़ के बॉन्ड सिक्किम क्रान्तिकारी मोर्चा पार्टी को दिए गए.

    8. ग्लेनमार्क फ़ार्मास्युटिकल्स लिमिटेड

    दवा कंपनियां
    • ग्लेनमार्क फ़ार्मास्युटिकल्स लिमिटेड का मुख्यालय मुंबई में है.
    • साल 2022 और 2023 के बीच इस कंपनी की बनाई गई दवाओं के छह ड्रग टेस्ट फ़ेल हुए.
    • जिन दवाओं के ड्रग टेस्ट फ़ेल हुए उनमें टेल्मा एएम, टेल्मा एच और ज़िटेन टेबलेट शामिल थी.
    • टेल्मा एएम और टेल्मा एच का इस्तेमाल उच्च रक्तचाप के इलाज में किया जाता है. ज़िटेन टेबलेट का इस्तेमाल डायबिटीज के इलाज के लिए किया जाता है.
    • इस कंपनी ने 11 नवम्बर 2022 को 9.75 करोड़ रुपए के बॉन्ड ख़रीदे.
    • ये सभी बॉन्ड बीजेपी को दिए गए.
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनरेंद्र मोदी इस चुनाव में मैच-फिक्सिंग करने का प्रयास कर रहे हैं: राहुल 
    Next Article Navsari Loksabha Seat: नवसारी सीट है भाजपा का गढ़, यहां जीत की हैट्रिक लगा चुकी है BJP
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    कॉलेज पॉलिटिक्स, वकालत, कांग्रेस और फिर बीजेपी… असम में हिमंत कैसे चढ़ते गए सत्ता की सीढ़ियां

    March 21, 2026

    🔱 महाशिवरात्रि 2026 SPECIAL 🔱💥 भक्ति का दिव्य स्वर, जो सीधे दिल से महादेव तक पहुँचे 💥🎶 अजय बाली का शिवभजन🕉️ “जय शिव शंकर जय भोलेनाथ”🚩 भव्य रूप से हुआ RELEASE 🚩━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

    February 15, 2026

    💞 इश्क़ को इश्क़ होने की दास्तान 💞(Valentine’s Day Special Capsule Story)

    February 14, 2026

    एक कलाकार की वजह से मिली जानकारी“जीवन में गलत तो गलत ही होता है”राजपाल यादव केस से समाज के लिए बड़ी सीख✍️ एडिटर इन चीफ: राजेश लक्ष्मण गवड़े🗞️ Jan Kalyan Time News, Mumbai

    February 12, 2026

    🌺 सबका मालिक एक 🌺श्रद्धा, सबूरी और सेवा का अमर संदेश (बॉलीवुड लेखक–निर्देशक राजेश भट्ट साहब की कलम से)

    February 11, 2026

    “श्रद्धा, सबूरी और सेवा — यही जीवन का सत्य है”एक प्रेरणादायक संदेश बॉलीवुड लेखक–निर्देशक श्री राजेश भट्ट साहब (मुंबई) की ओर से जन–जन तक पहुँचे यह संदेश जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई के माध्यम से प्रस्तुति :धनंजय राजेश गावड़े प्रेस फ़ोटोग्राफ़र – जन कल्याण टाइम न्यूज़

    January 27, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    58 वीडियो क्लिप और 150 करोड़ की संपत्ति… गिरफ्तार ज्योतिषी की ऐसे खुली करतूत

    By जनकल्याण टाइमMarch 22, 2026

    नासिक में रेप केस में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात की मुश्किलें बढ़ती…

    धुरंधर’ की यलीना का सच, इंडियन स्पाई से जिसका हुआ निकाह, अब तक है जिंदा?

    March 22, 2026

    🌟 संडे स्पेशल – “Jesus Loves & Sai Baba Ki Mahima” 🌟Jan Kalyan Time News Mumbai के माध्यम से जन-जन तक पहुँचता एक प्रेरणादायक संदेश मुंबई बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर राजेश भट्ट साहब की ओर से प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावड़े (प्रेस फोटोग्राफर)

    March 22, 2026
    Top Trending

    58 वीडियो क्लिप और 150 करोड़ की संपत्ति… गिरफ्तार ज्योतिषी की ऐसे खुली करतूत

    By जनकल्याण टाइमMarch 22, 2026

    नासिक में रेप केस में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात…

    धुरंधर’ की यलीना का सच, इंडियन स्पाई से जिसका हुआ निकाह, अब तक है जिंदा?

    By जनकल्याण टाइमMarch 22, 2026

    आदित्य धर की ‘धुरंधर’ में लोगों को कई किरदार पसंद आए. सभी…

    🌟 संडे स्पेशल – “Jesus Loves & Sai Baba Ki Mahima” 🌟Jan Kalyan Time News Mumbai के माध्यम से जन-जन तक पहुँचता एक प्रेरणादायक संदेश मुंबई बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर राजेश भट्ट साहब की ओर से प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावड़े (प्रेस फोटोग्राफर)

    By जनकल्याण टाइमMarch 22, 2026

    🕊️ प्रेरणादायक संदेश: आज के इस पावन संडे के दिन हम एक…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.