महाराष्ट्र के ठाणे जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना घटी है। जहां एक शख्स को इलायची चुराने के आरोप में नंगा कर बेरहमी से पीटा गया और जूते चाटवाये। इस मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ एपीएमसी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है।
मुंबई के करीब नवी मुंबई शहर में यह घटना बुधवार की शाम को हुई। आरोपियों ने मसाला चुराने के आरोप में एक कर्मचारी की बेरहमी से पिटाई की और उसे जूते चाटने के लिए मजबूर किया। एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित एपीएमसी में स्थित एक कंपनी की दुकान में नौकरी करता था।
एपीएमसी पुलिस के मुताबिक, मसाला बनाने वाली कंपनी के मालिक रौनक दयालजीभाई भानुशाली और उसके कर्मचारियों ने पीड़ित से मारपीट की।
अधिकारी ने कहा, पीड़ित शख्स को कंपनी से इलायची चुराने के आरोप में पीटा गया, उसके कपड़े उतारे गए और आरोपी भानुशाली के जूते चाटने के लिए मजबूर किया गया। आरोपियों ने इस घटना का मोबाइल से वीडियो भी बनाया।
पीड़ित पर हमला करने वाले कर्मचारियों की पहचान संजय चौधरी, लालाजी बाबूबाई पागी, वीरेंद्र कुमार लक्ष्मण गौतम, योगेश और करण के तौर पर हुई है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
What's Hot
Previous ArticleMukhtar Ansari Death: मुख्तार की मौत मामले में नया अपडेट, पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने बताई मरने की वजह
Next Article नारोल के तालाब में बड़ी संख्या में मृत मिलीं मछलियां
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
