Close Menu
    What's Hot

    रांची में शराब की दुकान पर 5 राउंड फायरिंग से दहशत, सीसीटीवी में कैद हुए बेखौफ अपराधी, तलाश में जुटी पुलिस

    March 4, 2026

    बॉलीवुड की होली: जब रंगों के टैंकर में फेंके गए सुपरस्टार्स, जमती थी महफ‍िल

    March 4, 2026

    “श्रद्धा और सबूरी – जीवन का सच्चा मंत्र”(Sai Baba of Shirdi की दिव्य प्रेरणा से) प्रस्तुति: जन कल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई विशेष संदेश: बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर Rajesh Bhatt जी की कलम से प्रस्तुति सहयोग: धनंजय राजेश गावड़े, प्रेस फोटोग्राफर

    March 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»दाहोद : जिले को 314 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात
    Blog

    दाहोद : जिले को 314 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमMarch 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Gift of development works worth Rs 314 crore to the district
    Gift of development works worth Rs 314 crore to the district
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    दाहोद. मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने रविवार को दाहोद जिले के सिंगवड़ में जिले के विकास को तेजी देने वाली विभिन्न विभागों की कुल 314 करोड़ रुपए की 55 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
    दाहोद जिले के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री पटेल ने सिंगवड़ में नर्सिंग कॉलेज का भी लोकार्पण कर दाहोद के युवाओं को स्थानीय स्तर पर एक और शिक्षा सुविधा प्रदान की।उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में प्रधानमंत्री ने गुजरात को 1.10 लाख करोड़ रुपए के विकास कार्यों की भेंट दी है और उसी राह पर चलते हुए डबल इंजन की सरकार ने गत सप्ताह के दौरान जनता को 6700 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की भेंट दी है।
    सीएम ने कहा कि दाहोद को स्मार्ट सिटी बनाने का लक्ष्य हो या विकास की अधिक आवश्यकता वाले आकांक्षी जिलों में दाहोद का समावेश करना हो, विकास और जनहित के कार्यों में दाहोद जिला कहीं भी पीछे न छूट जाए, यह डबल इंजन सरकार की गारंटी है।
    दाहोद के मेहनतकश लोगों का उल्लेखनीय योगदान
    मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय था जब दाहोद सहित आदिवासी क्षेत्रों में साइंस कॉलेज भी नहीं था, वहां अब मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज तथा यूनिवर्सिटी हैं। अब आदिवासी बच्चे भी अपने ही शहर में पढ़ाई कर सकते हैं।उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत के लिए विकसित गुजरात’ हमारा संकल्प है और इस गुजरात को आगे लाने में दाहोद के मेहनतकश लोगों का उल्लेखनीय योगदान है।
    मुख्यमंत्री ने विश्वासपूर्वक कहा कि इस सरकार की योजनाओं में अदने, गरीब और अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को केंद्र में रखा जाता है। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत गत पांच वर्षों में दाहोद जिले को 1.10 लाख मकान मिले हैं। पीएम स्वनिधि योजना के तहत दाहोद जिले में 4 हजार से अधिक फेरीवालों को ऋण सहायता प्राप्त हुई है। इसी तरह 2.44 लाख गैस कनेक्शन के जरिए दाहोद की महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिली है और जिले के 12 लाख से अधिक जनसाधारण के बैंकों में खाते खुले हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत दाहोद जिले में 14.77 लाख से अधिक लोगों के पास 10 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा कवच है।
    पंचायत सह कृषि राज्यमंत्री बचुभाई खाबड़ ने कहा कि सरकार ने अंतिम व्यक्ति की चिंता कर विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से लोगों के घर तक पहुंचकर योजनाओं के लाभ प्रदान किए हैं। दाहोद का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि कडाणा जलाशय और नर्मदा की पाइपलाइन के माध्यम से किसानों को सिंचाई का लाभ मिला है।
    सांसद जसवंतसिंह भाभोर ने कहा कि अमृत काल में गुजरात निरंतर आगे रहकर विकास का पर्याय बन गया है, तब दाहोद को भी विकास की छलांग लगानी है। उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं के कार्यान्वयन, लाभों और दाहोद जिले के कायापलट की भी चर्चा की। आदिजाति विकास मंत्री डॉ. कुबेर डिंडोर और गुजरात विधानसभा के उपाध्यक्ष जेठा भरवाड भी मौजूद रहे।

    Chief Minister Bhupendra Patel Dahod Gift of development GUJRAT Surat
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleElectoral Bond: चुनावी बॉन्ड पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, खारिज की SBI की याचिका
    Next Article साबरमती रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कार्य अगस्त 2025 तक होगा पूरा
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    🔱 महाशिवरात्रि 2026 SPECIAL 🔱💥 भक्ति का दिव्य स्वर, जो सीधे दिल से महादेव तक पहुँचे 💥🎶 अजय बाली का शिवभजन🕉️ “जय शिव शंकर जय भोलेनाथ”🚩 भव्य रूप से हुआ RELEASE 🚩━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

    February 15, 2026

    💞 इश्क़ को इश्क़ होने की दास्तान 💞(Valentine’s Day Special Capsule Story)

    February 14, 2026

    एक कलाकार की वजह से मिली जानकारी“जीवन में गलत तो गलत ही होता है”राजपाल यादव केस से समाज के लिए बड़ी सीख✍️ एडिटर इन चीफ: राजेश लक्ष्मण गवड़े🗞️ Jan Kalyan Time News, Mumbai

    February 12, 2026

    🌺 सबका मालिक एक 🌺श्रद्धा, सबूरी और सेवा का अमर संदेश (बॉलीवुड लेखक–निर्देशक राजेश भट्ट साहब की कलम से)

    February 11, 2026

    “श्रद्धा, सबूरी और सेवा — यही जीवन का सत्य है”एक प्रेरणादायक संदेश बॉलीवुड लेखक–निर्देशक श्री राजेश भट्ट साहब (मुंबई) की ओर से जन–जन तक पहुँचे यह संदेश जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई के माध्यम से प्रस्तुति :धनंजय राजेश गावड़े प्रेस फ़ोटोग्राफ़र – जन कल्याण टाइम न्यूज़

    January 27, 2026

    🔥 प्रेरणादायक संदेश | आत्मसम्मान और आत्मबल की गूंज 🔥“ख़ुद की औक़ात होगी तो दुनिया क़दर करेगी,किसी के दाएँ-बाएँ खड़े होने से किरदार ऊँचे नहीं होते…”

    January 14, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    रांची में शराब की दुकान पर 5 राउंड फायरिंग से दहशत, सीसीटीवी में कैद हुए बेखौफ अपराधी, तलाश में जुटी पुलिस

    By जनकल्याण टाइमMarch 4, 2026

    रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र में शराब की दुकान पर 5 राउंड फायरिंग का मामला…

    बॉलीवुड की होली: जब रंगों के टैंकर में फेंके गए सुपरस्टार्स, जमती थी महफ‍िल

    March 4, 2026

    “श्रद्धा और सबूरी – जीवन का सच्चा मंत्र”(Sai Baba of Shirdi की दिव्य प्रेरणा से) प्रस्तुति: जन कल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई विशेष संदेश: बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर Rajesh Bhatt जी की कलम से प्रस्तुति सहयोग: धनंजय राजेश गावड़े, प्रेस फोटोग्राफर

    March 4, 2026
    Top Trending

    रांची में शराब की दुकान पर 5 राउंड फायरिंग से दहशत, सीसीटीवी में कैद हुए बेखौफ अपराधी, तलाश में जुटी पुलिस

    By जनकल्याण टाइमMarch 4, 2026

    रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र में शराब की दुकान पर 5 राउंड…

    बॉलीवुड की होली: जब रंगों के टैंकर में फेंके गए सुपरस्टार्स, जमती थी महफ‍िल

    By जनकल्याण टाइमMarch 4, 2026

    बॉलीवुड में एक ऐसा दौर था जब होली की पार्टी करने लगभग…

    “श्रद्धा और सबूरी – जीवन का सच्चा मंत्र”(Sai Baba of Shirdi की दिव्य प्रेरणा से) प्रस्तुति: जन कल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई विशेष संदेश: बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर Rajesh Bhatt जी की कलम से प्रस्तुति सहयोग: धनंजय राजेश गावड़े, प्रेस फोटोग्राफर

    By जनकल्याण टाइमMarch 4, 2026

    प्रिय दर्शकों, जब जीवन की राहों में अंधेरा घना हो जाता है,जब…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.