मुंबई: मुंबई (Mumbai News) में रेलवे स्टेशन (Railway Station) से हादसे की एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। यह घटना मुंबई के नाहुर रेलवे स्टेशन पर घटी है। 5 मार्च को नाहुर रेलवे स्टेशन पर लोकल ट्रेन से गिरकर एक महिला पुलिसकर्मी (Woman Police Constable Killed In Accident) की जान चली गई। इस महिला पुलिसकर्मी का नाम अश्विनी डोमाडे जिनकी उम्र 27 साल बताई जा रही है।
महिला पुलिसकर्मी की मौत
इस हादसे के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक, 5 मार्च को अश्विनी डोमाडे अपने पति के साथ ट्रेन से यात्रा कर रही थीं। सफर के दौरान वह ट्रेन के दरवाजे पर खड़ी हो गईं। ट्रेन चलते ही अश्विनी झटके से नीचे गिर गई। उसी वक्त विपरीत दिशा से एक और गाड़ी आई और उसे टक्कर मार दी और इस घटना में महिला पुलिसकर्मी अश्विनी की मौत हो गई है।
सामने आया हादसे का CCTV फुटेज
अश्विनी के पति रेलवे पुलिस और एक पोर्टर की मदद से उन्हें एम्बुलेंस में फोर्टिस अस्पताल ले गए। दोपहर 2.10 बजे डॉक्टरों ने अश्विनी को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उसके शव को पोस्टमार्टम (Accident News) के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया। इस घटना से रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई।
What's Hot
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
