मुंबई में पब्लिक टॉयलेट के सीवर में गिरे 3 लोग, 2 की मौत, एक गंभीर

Date:

Share post:

मुंबई के मलाड इलाके में दर्दनाक हादसा हुआ है। उपनगर मलाड (पश्चिम) के मालवानी इलाके (Malwani) में एक सार्वजनिक शौचालय के 15 फीट गहरे सीवर नाले में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है।
मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के मुताबिक, तीनों पीड़ित एक सार्वजनिक शौचालय के 15 फीट गहरे सीवर नाले के चैंबर में गिर गए। अधिकारियों के मुताबिक, शौचालय का रखरखाव का काम एक निजी ठेकेदार द्वारा किया जा रहा था। घटना मालवणी के गेट नंबर-8 के पास अंबुजवाड़ी इलाके में गुरुवार शाम 5.24 बजे हुई।
घटना के तुरंत बाद मुंबई फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक इलाके के स्थानीय लोगों ने तीनों को सीवर से बाहर निकाल लिया था। तीनों पीड़ितों को कांदिवली में स्थित बीएमसी के बीडीबीए अस्पताल ले जाया गया, जहां एक को मृत घोषित कर दिया गया। इलाज के दौरान एक और पीड़ित ने दम तोड़ दिया। अधिकारियों ने बताया कि एक और पीड़ित को रात करीब 10.15 बजे मृत घोषित कर दिया गया। दोनों मृतकों की पहचान सूरज केवट (18) और बिकास केवट (20) के तौर पर हुई है। जबकि रामलगन केवट (45) की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related articles

इंडिगो की फ्लाइट (6E‑6313, दिल्ली → रायपुर) में हुई तकनीकी खामी के बारे में विस्तृत हिंदी में जानकारी दी जा रही है:

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक (जन कल्याण टाइम) ✈️ घटना का पूरा विवरण तारीख व समय: यह घटना 18...

एयर इंडिया के अहमदाबाद हादसे और ब्लैक बॉक्स (Black Box) से अब तक प्राप्त जानकारी का विस्तृत विवरण हिंदी में प्रस्तुत है:

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक (जन कल्याण टाइम) ✈️ विमान और दुर्घटना का संक्षिप्त परिचय फ्लाइट: एयर इंडिया AI 171...

🎬 RLG PRODUCTION प्रस्तुत करता है🤣✨ “कॉमेडी के उस्ताद – Andy और B Ashish की जोड़ी, Calangute Beach, Goa से!”🎥 एक अनोखा, हँसी से...

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक (जन कल्याण टाइम) 🏖️ स्थान:गोवा का मशहूर Calangute Beach – जहां लहरों की...