रात में जागने वाला हर शख्स आशिक नहीं होता…

Date:

Share post:

अक्सर आपने लोगों को कहते सुना होगा कि वो घर की कुछ जिम्मेदारियां के कारण रात में जागता है। ऐसे में लोग पर्याप्त नींद भी नहीं ले पाते हैं, जिसका असर उनकी सेहत पर पड़ता है। सेहत को लेकर ऐसी लापरवाही कई बीमारियों को जन्म देती हैं। स्वस्थ रहने के लिए कम से कम 7-8 घंटे की नींद सोना चाहिए। इससे कम सोने वाले लोगों को मोटापा, चिड़चिड़ापन, सिरदर्द आदि की समस्याओं से जूझना पड़ता है। अगर आप भी ये गलती करते हैं, तो आपको बता दें कि आप अपनी सेहत के साथ कितना बड़ा खिलवाड़ कर रहे हैं।

आयु होती है कम
पर्याप्त नींद नहीं लेने से आयु कम होती है। दक्षिण कोरिया में 16 सालों तक किए गए एक शोध के अनुसार जो लोग रात में ज्यादा देर जागना पसंद करते थे, उन्हें कम उम्र में ही अपनी जान से हाथ गंवाना पड़ा। यह शोध 40 से 69 उम्र के लोगों के बीच में किया गया था।

दिमाग पर पड़ता है असर
जो लोग रात में ज्यादा देर तक जागते हैं, उन्हें मेमोरी लॉस, डिसीजन मेकिंग आदि में समस्या का सामना करना पड़ता है। देर से सोने वाले लोगों में मूड स्विंग भी देखे जा सकते हैं।

वजन बढ़ना
कई बार देखा गया है कि जो लोग रात में कम सोते हैं, उन लोगों में वजन बढ़ने की संभावना ज्यादा होती है। ऐसे लोग जल्दी वेट गेन कर लेते हैं क्योंकि वजन बढ़ने का एक कारण हार्मोनल इम्बैलेंस होता है, जिससे सेहत बिगड़ती है।

इम्युनिटी कम होती है
जो लोग रात में पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं, उन लोगों की इम्युनिटी लो रहती है, जिससे वे जल्द बीमार पड़ते हैं। इसलिए रात में पर्याप्त नींद लें ताकि शरीर स्वस्थ रहे।

Related articles

🎬 “टपरी पे छपरी” — RLG Production की ओर से एक प्रेरणादायक कॉमेडी-ड्रामा सीरीज़ |📢 एक नई शुरुआत… एक नई उम्मीद…!

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक (जन कल्याण टाइम) RLG Production के बैनर तले बहुत ही जल्द दर्शकों को...

Vi Finance (Vodafone Idea) का नई वित्तीय पहल — जो Jio Finance और Airtel Finance को सीधी चुनौती दे रही है, पूरी जानकारी विस्तार...

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक (जन कल्याण टाइम) Vi (Vodafone Idea) ने 29 जुलाई 2025 को अपनी डिजिटल...

मुंबई पुलिस ने 227 लोगों को लौटाई 1.54 करोड़ की संपत्ति

मुंबई। मुंबई पुलिस के जोन आठ ने शुक्रवार को बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में एक कार्यक्रम के दौरान...

विकास के लिए दिल्ली दौरा सीएम फडणवीस ने की कई मंत्रियों से की मुलाकात महाराष्ट्र की बड़ी परियोजनाओं पर हुई चर्चा

मुंबई/नई दिल्ली। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस दो दिवसीय दिल्ली दौरे के तहत शुक्रवार को केंद्रीय वित्त मंत्री...