
वाहन चालक सीधे जाएंगे पश्चिम एक्सप्रेस हाइवे
मुंबई। गोखले ब्रिज (Gokhale Bridge) लगभग 15 महीने के इंतजार के बाद इस महीने के आखिरी में शुरू हो जाएगा। मनपा प्रशासन ने गोखले ब्रिज के साथ अंधेरी में एन एस फड़के जंक्शन से तेली गल्ली तक बनाया गया ब्रिज भी वाहन के लिए खुल जाएगा। तेली गल्ली का ब्रिज तैयार हो कर पिछले छह महीने से अधिक समय से तैयार हो कर पड़ा है । मनपा अब गोखले ब्रिज के साथ तेली गल्ली ब्रिज को भी शुरू कर देगी जिससे वाहन चालकों को पश्चिम एक्सप्रेस हाइवे तक जाने का रास्ता साफ हो जाएगा।
बता दे कि मनपा ने तेली गल्ली ब्रिज (Teli Galli Bridge) बनाने का निर्णय वर्ष 2018 में लिया था।ब्रिज का काम सितंबर 2020 में पूरा होना चाहिए था।इसी बीच कोरोना फैलने के कारण ब्रिज का निर्माण कार्य समय पर पूरा नहीं हो पाया था। अंधेरी ईस्ट में पश्चिम एक्सप्रेस हाइवे और अंधेरी पश्चिम में एस व्ही रोड से जुड़ेगा।गोखले ब्रिज के साथ अब तेली ब्रिज को भी खोले जाने से अंधेरी पूर्व में होटल रेजेंशी जंक्शन और तेली गली जंक्शन पर होने वाली ट्रैफिक समस्या (traffic problem) दूर होगी ।इसी तरह गोखले ब्रिज का भी एक मार्ग का निर्माण कार्य लगभग पूरा हों चुका है। अब दोनो ब्रिज को वाहनों के लिए इस महीने के आखिरी में शुरू हो जाने से अंधेरी पूर्व और पश्चिम की ओर जाने के लिए होने वाली ट्रैफिक समस्या से निजात मिलेगी। तेली गल्ली के ब्रिज का निर्माण में लगभग 5 साल का समय लगा। तेली गल्ली ब्रिज का निर्माण कार्य लगभग 6 माह पूर्व पूरा हो चुका था।गोखले ब्रिज बंद होने के कारण तेली गल्ली ब्रिज तक नहीं जाया जा सकता था इसी लिए इस ब्रिज का काम पूरा होने के बावजूद ब्रिज को शुरू नहीं किया जा सका था। गोखले ब्रिज के एक मार्ग का काम लगभग पूरा हो चुका है और कुछ काम जो बचा हुआ है उसे आने वाले दस दिनों में पूरा कर लिए जाने की जानकारी देते हुए मनपा अतिरिक्त आयुक्त पी वेलारासू ने दोनो ब्रिज एक साथ शुरू करने की जानकारी दी। वर्तमान में एसवी रोड से वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे (Western Express Highway) के बीच लगभग 2 किमी की दूरी तय करने में लगभग 20 मिनट का समय लगता है। तेली गली ब्रिज आवागमन के लिए खुलने के बाद यह दूरी 5 मिनट में तय की जा सकेगी।