Close Menu
    What's Hot

    दुबई एयरपोर्ट पर फंसीं बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान, PM मोदी से लगाई मदद की गुहार

    March 1, 2026

    🇮🇳 “रिफंड क्यों नहीं?” — युवाओं की आवाज़, देश की बात जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई✍️ राजेश लक्ष्मण गावड़े, Editor-in-Chief

    March 1, 2026

    ISI की साजिश या फर्जी एनकाउंटर? गुरदासपुर डबल मर्डर के बाद 19 साल के रंजीत की मौत पर उठे सवाल

    February 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»पुणे बन रहा ‘उड़ता पंजाब’, 4000 करोड़ की 2 हजार किलो एमडी ड्रग्स जब्त!
    Blog

    पुणे बन रहा ‘उड़ता पंजाब’, 4000 करोड़ की 2 हजार किलो एमडी ड्रग्स जब्त!

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमFebruary 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Pune is becoming 'Udta Punjab'
    Pune is becoming 'Udta Punjab'
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    महाराष्ट्र की पुणे पुलिस ने नशे के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। पुणे पुलिस ने तीन दिन में 4000 करोड़ रुपये की 2000 किलो एमडी ड्रग्स (Mephedrone Drug) जब्त की है। पुणे पुलिस की विभिन्न टीमों ने पुणे, विश्रांतवाडी, कुरकुंभ, दौंड और राजधानी दिल्ली में ड्रग्स के खिलाफ ऑपरेशन चलाया। इस मामले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
    प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पुणे पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने सोमवार को वैभव उर्फ पिंट्या माने और उसके साथियों को पकड़ा और उनके पास से साढ़े तीन करोड़ की ‘म्याऊं म्याऊं’ ड्रग यानी एमडी ड्रग्स जब्त की। वहीं से पुलिस की कार्रवाई शुरू हुई। पुलिस ने अपने सभी सूत्र एक्टिव किए। पुणे जिले में चार जगहों पर और फिर दिल्ली में कई जगहों पर छापेमारी की गई। छापेमारी की कार्रवाई अभी भी जारी है।
    ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश
    तस्कर पिंट्या माने से मिली जानकारी के आधार पर पुणे पुलिस ने विश्रांतवाड़ी के भैरवनगर स्थित एक गोदाम से 55 किलो ड्रग्स बरामद की। इसके बाद दौंड के कुरकुंब एमआईडीसी में अर्थकेम फैक्ट्री पर छापा मारा गया। जहां ड्रग्स बनाने का काला कारोबार चल रहा था। यहां पुलिस ने 600 किलो से ज्यादा ड्रग्स जब्त किया।
    इसके अलावा जांच में इस रैकेट में अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करों की संलिप्तता का भी पता चला है। मेफेड्रोन ड्रग को तस्कर आम बोलचाल में ‘म्याऊं-म्याऊं’ कहते है।
    नमक के पैकेट में छुपाया ड्रग्स
    पिंट्या माने और हैदर शेख पिछले साल पुणे की येरवडा सेंट्रल जेल से रिहा हुए थे। इसके बाद से दोनों ड्रग्स बेचने का काम करने लगे। आरोप है कि दोनों युवाओं और छात्रों को निशाना बनाते थे और पुणे में बड़ी मात्रा में ड्रग्स बेचते थे। पुणे में देशभर से लाखों छात्र पढ़ने के लिए आते है, जबकि हजारों की संख्या में बाहर से आये युवा यहां नौकरी करते है।
    हैदर ने पुलिस से बचने के लिए ड्रग्स को नमक के पैकेट में छिपाया था। ड्रग्स की बड़ी खेप इसी तरह पुणे के विश्रांतवाडी इलाके में गोदाम में रखी गई थी।
    इंटरनेशनल रैकेट शामिल!
    19 फरवरी को पुणे पुलिस ने एक बड़े ऑपरेशन में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत की ड्रग्स जब्त की थी। पुणे पुलिस क्राइम ब्रांच की ओर से चलाए गए इस ऑपरेशन में 52 किलो से ज्यादा मेफेड्रोन ड्रग (एमडी) मिला है। बताया जा रहा है कि पुणे में पकड़ी गई एमडी ड्रग्स को मुंबई भेजा जाना था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक किलो एमडी की कीमत 2 करोड़ रुपये है।
    इस मामले में इंटरनेशनल कनेक्शन सामने आया है। छानबीन में पता चला है कि ये ड्रग्स मुंबई में ड्रग पेडलर्स पॉल और ब्राउन को बेची जानी थी। पॉल और ब्राउन दोनों विदेशी नागरिक बताये जा रहे हैं। दो दिन पहले पुणे पुलिस की क्राइम ब्रांच ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। इन तीनों आरोपियों के नाम वैभव माने, अजय करोसिया और हैदर शेख हैं। माने और हैदर के खिलाफ ड्रग तस्करी के मामले में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों से पूछताछ के बाद अन्य जगहों पर छापेमारी की गई।
    कहां पकड़ी गई कितनी ड्रग्स?
    18 फरवरी: सोमवार को पेठ में छापेमारी में 2 किलो एमडी ड्रग जब्त।
    19 फरवरी: विश्रांतवाडी में गोदाम से 100 करोड़ से ज्यादा कीमत की 55 किलो एमडी बरामद।
    20 फरवरी: कुरकुंभ एमआईडीसी की एक फैक्ट्री में 1100 करोड़ रुपये का ड्रग्स पकड़ा गया।
    20 फरवरी: पुणे पुलिस ने दिल्ली के हौज खास इलाके में बड़ी कार्रवाई की और 800 करोड़ रुपये कीमत के 400 किलो एमडी ड्रग्स जब्त किए।
    21 फरवरी: पुणे पुलिस के फिर बड़े ऑपरेशन में राजधानी दिल्ली में 1200 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 600 किलो एमडी बरामद की।

    Maharashtra Mephedrone Drug Pune Pune is becoming 'Udta Punjab'
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleMaratha Reservation: ‘सगेसोयरे’ को लागू करने की मांग पर अड़े मनोज जरांगे, 3 मार्च को करेंगे ‘रास्ता रोको’ आंदोलन
    Next Article एसजी हाईवे हादसा: डंपर ने बाइक सवारों को रौंदा, सामने आया खौफनाक सीसीटीवी फुटेज
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    🔱 महाशिवरात्रि 2026 SPECIAL 🔱💥 भक्ति का दिव्य स्वर, जो सीधे दिल से महादेव तक पहुँचे 💥🎶 अजय बाली का शिवभजन🕉️ “जय शिव शंकर जय भोलेनाथ”🚩 भव्य रूप से हुआ RELEASE 🚩━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

    February 15, 2026

    💞 इश्क़ को इश्क़ होने की दास्तान 💞(Valentine’s Day Special Capsule Story)

    February 14, 2026

    एक कलाकार की वजह से मिली जानकारी“जीवन में गलत तो गलत ही होता है”राजपाल यादव केस से समाज के लिए बड़ी सीख✍️ एडिटर इन चीफ: राजेश लक्ष्मण गवड़े🗞️ Jan Kalyan Time News, Mumbai

    February 12, 2026

    🌺 सबका मालिक एक 🌺श्रद्धा, सबूरी और सेवा का अमर संदेश (बॉलीवुड लेखक–निर्देशक राजेश भट्ट साहब की कलम से)

    February 11, 2026

    “श्रद्धा, सबूरी और सेवा — यही जीवन का सत्य है”एक प्रेरणादायक संदेश बॉलीवुड लेखक–निर्देशक श्री राजेश भट्ट साहब (मुंबई) की ओर से जन–जन तक पहुँचे यह संदेश जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई के माध्यम से प्रस्तुति :धनंजय राजेश गावड़े प्रेस फ़ोटोग्राफ़र – जन कल्याण टाइम न्यूज़

    January 27, 2026

    🔥 प्रेरणादायक संदेश | आत्मसम्मान और आत्मबल की गूंज 🔥“ख़ुद की औक़ात होगी तो दुनिया क़दर करेगी,किसी के दाएँ-बाएँ खड़े होने से किरदार ऊँचे नहीं होते…”

    January 14, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    दुबई एयरपोर्ट पर फंसीं बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान, PM मोदी से लगाई मदद की गुहार

    By जनकल्याण टाइमMarch 1, 2026

    ईरान पर मिसाइल हमलों के बाद दुबई एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें रोक दी गईं हैं.…

    🇮🇳 “रिफंड क्यों नहीं?” — युवाओं की आवाज़, देश की बात जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई✍️ राजेश लक्ष्मण गावड़े, Editor-in-Chief

    March 1, 2026

    ISI की साजिश या फर्जी एनकाउंटर? गुरदासपुर डबल मर्डर के बाद 19 साल के रंजीत की मौत पर उठे सवाल

    February 28, 2026
    Top Trending

    दुबई एयरपोर्ट पर फंसीं बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान, PM मोदी से लगाई मदद की गुहार

    By जनकल्याण टाइमMarch 1, 2026

    ईरान पर मिसाइल हमलों के बाद दुबई एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें रोक…

    🇮🇳 “रिफंड क्यों नहीं?” — युवाओं की आवाज़, देश की बात जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई✍️ राजेश लक्ष्मण गावड़े, Editor-in-Chief

    By जनकल्याण टाइमMarch 1, 2026

    आज देश के करोड़ों युवाओं के मन में एक सवाल गूंज रहा…

    ISI की साजिश या फर्जी एनकाउंटर? गुरदासपुर डबल मर्डर के बाद 19 साल के रंजीत की मौत पर उठे सवाल

    By जनकल्याण टाइमFebruary 28, 2026

    गुरदासपुर के आदियां गांव में दो पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद ISI…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.