Muslim Prisoner Donated Money To Ram Mandir: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु दर्शन करने के लिए अयोध्या (Ayodhya) पहुंच रहे हैं। प्रभु राम के चरणों में भक्त दिल खोलकर दान कर रहे हैं। राम मंदिर में हर रोज लाखों रुपए का चढ़ावा आ रहा है। इस बीच एक ऐसा चेक आया है जो सबसे अलग है। इस चेक की चारों तरफ चर्चा हो रही है। फतेहपुर जेल में बंद जियाउल हसन (Ziaul Hasan) नाम के एक मुस्लिम शख्स ने अपने डेढ़ महीने के मेहनताने को रामलला (Ram Lala) को समर्पित कर दिया है।
ये है पूरा मामला
जियाउल हसन पुत्र सिराज हसन फतेहपुर के जेल बंद में है। वह फतेहपुर के रामजानकी पुरम का रहने वाला है। जियाउल हसन की 1075 रुपये की राशि चेक के माध्यम से राम लला के दरबार पहुंच गई। झाड़ू लगाने के बदले मिले मेहनताने से डेढ़ महीने की कमाई राम लला को समर्पित की है। जियाउल के निवेदन पर जेल अधीक्षक ने 1075 रुपये का चेक बनवाकर कारसेवकपुरम भिजवाया है। चेक प्राण प्रतिष्ठा से पहले 17 जनवरी को जारी किया गया है। यह चेक तीर्थ क्षेत्र को बुधवार की शाम को प्राप्त हुआ। कैदी का चेक श्री रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते में जमा कर दिया गया है।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
