Close Menu
    What's Hot

    जब क्रिकेटर्स पर दिल हारीं हसीनाएं, किसी का रिश्ता बना म‍िसाल, किसी का हुआ तलाक

    March 11, 2026

    🌸 श्रद्धा और सबूरी का संदेश 🌸🙏 साईं बाबा की प्रेरणा से✍️ प्रेरणादायक संदेश Rajesh Bhatt (Mumbai Bollywood Writer & Director) की ओर से 📰 माध्यम – Jan Kalyan Time News, मुंबई 📸 प्रस्तुति – Dhananjay Rajesh Gavade

    March 11, 2026

    🌸 “सुबह तक फूलों को भी नहीं पता होता…” 🌸✍️ Motivation by Rajesh Laxman Gavade जी की कलम से

    March 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»सूरत में अपराधियों के हौसले बुलंद, फर्जी आयकर अधिकारी बनकर डायमंड कारोबारी से लूटे 8 करोड़
    Blog

    सूरत में अपराधियों के हौसले बुलंद, फर्जी आयकर अधिकारी बनकर डायमंड कारोबारी से लूटे 8 करोड़

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमFebruary 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    In Surat, the courage of criminals is high
    In Surat, the courage of criminals is high
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    सूरत (Surat)। गुजरात (Gujarat) की आर्थिक राजधानी और गुजरात सरकार (Gujarat Government) के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी के शहर सूरत (Surat) में अपराधियों (criminals) के हौसले बुलंद हैं. आए दिन किसी ने किसी अपराधिक घटना (criminal incident) को बदमाश अंजाम देते रहते हैं. सूरत के कतारगाम इलाके में मंगलवार शाम को एक डायमंड कारोबारी को बदमाश ने निशाना बनाते हुए 8 करोड़ रुपये लूट लिए.
    वारदात को अंजाम देने के बाद आयकर अधिकारी बनकर आया लुटेरा आराम से फरार हो गया. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि लुटेरा इको कार रुकाकर उसमें सवार अन्य लोगों का अपहरण करके जाता है. सूरत पुलिस ने 8 करोड़ रुपये की इस लूट की घटना के खुलासे के लिए अलग-अलग टीमें बनाई हैं, जो मामले की जांच कर रही हैं.
    हाथ ब्रीफकेस और सर पर टोपी पहने था आरोपी
    सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि एक इको कार सड़क पर जा रही है. तभी उसके सामने हाथ में ब्रीफकेस लिए और सर पर टोपी पहने एक शख्स आ जाता है. वह ईको कार चालक को हाथ दिखाते हुए रोकने के लिए कहता है. कार के रुकने पर हाथ में ब्रीफकेस लिए बदमाश कार का दरवाजा खोलता है.
    उस कार में कुछ लोग बैठते हुए नजर आते हैं. बदमाश कार सवारों को अपनी पहचान आयकर विभाग के अधिकारी के तौर पर देता है. कार सवार लोगों को वह आयकर विभाग का अधिकारी होने का अपना फर्जी आईडी कार्ड भी दिखाता है. उन्हें कार आगे ले जाने के लिए कहता है.
    कार सवार चार लोगों को रास्ते में उतारा, हुआ फरार
    पुलिस सूत्रों की मानें, तो कार में 4 लोग बैठे थे. खुद को आयकर विभाग का अधिकारी बताने वाला शख्स कार के थोड़ी दूर चलने के बाद दो लोगों को उतार देता है. उसके बाद अन्य दो लोगों को भी कुछ दूर ले जाकर उतार देता है और फिर अकेले कार लेकर फरार हो जाता है.
    सेफ डिपॉजिट से कारोबारी ने निकाले थे रुपये
    पुलिस सूत्रों ने बताया कि डायमंड कारोबारी सेफ डिपॉजिट से 8 करोड़ रुपये निकाल कर लाया था. वह इको कार में सवार होकर जा रहा था. तभी एक अज्ञात शख्स खुद की पहचान आयकर विभाग के अधिकारी के तौर पर देता है. वह डायमंड कारोबारी की कार सहित उसमें बैठे चार लोगों का अपहरण करके ले जाता है. इसके बाद वह चारों लोगों को अलग-अलग जगह पर उतार देता है. फिर अकेले ही एक कर को लेकर फरार हो जाता है.
    लूट के दौरान नहीं दिखी कोई संदिग्ध गतिविधि
    लूट की इस घटना को लेकर फिलहाल सूरत पुलिस ने नाकेबंदी की हुई है. सूरत क्राइम ब्रांच, स्थानीय कतारगाम थाना पुलिस की अलग-अलग टीम लूट की इस घटना की अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है. सीसीटीवी फुटेज में खुद को आयकर विभाग अधिकारी बताने वाला लुटेरा कोई संदेहास्पद गतिविधि करता नजर नहीं आ रहा है.
    पुलिस को प्रथम दृष्टया संदिग्ध लग रहा केस
    न ही कार के अंदर बैठे लोगों का किसी प्रकार का कोई प्रतिकार किया गया दिख रहा है. ऐसे में पहली नजर में यह लूट का मामला संदिग्ध लग रहा है. सूरत पुलिस लूट का शिकार हुए डायमंड कारोबारी से भी पूछताछ कर रही है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि डायमंड कारोबारी शिकायत करने से भी इनकार कर रहा है. पुलिस इस मामले में कोई आधिकारिक बयान भी नहीं दे रही है.

    criminal incident criminals diamond businessman Gujarat Government GUJRAT Surat
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमां ने पार की क्रूरता की हदें… 6 साल के बेटे को कुल्हाड़ी से काटा, शरीर के हुए दो टुकड़े
    Next Article मशरूम से मिलेगा सोना! वैज्ञानिकों ने किया दावा, खोजे गोल्ड नैनो पार्टिकल्स
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    🔱 महाशिवरात्रि 2026 SPECIAL 🔱💥 भक्ति का दिव्य स्वर, जो सीधे दिल से महादेव तक पहुँचे 💥🎶 अजय बाली का शिवभजन🕉️ “जय शिव शंकर जय भोलेनाथ”🚩 भव्य रूप से हुआ RELEASE 🚩━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

    February 15, 2026

    💞 इश्क़ को इश्क़ होने की दास्तान 💞(Valentine’s Day Special Capsule Story)

    February 14, 2026

    एक कलाकार की वजह से मिली जानकारी“जीवन में गलत तो गलत ही होता है”राजपाल यादव केस से समाज के लिए बड़ी सीख✍️ एडिटर इन चीफ: राजेश लक्ष्मण गवड़े🗞️ Jan Kalyan Time News, Mumbai

    February 12, 2026

    🌺 सबका मालिक एक 🌺श्रद्धा, सबूरी और सेवा का अमर संदेश (बॉलीवुड लेखक–निर्देशक राजेश भट्ट साहब की कलम से)

    February 11, 2026

    “श्रद्धा, सबूरी और सेवा — यही जीवन का सत्य है”एक प्रेरणादायक संदेश बॉलीवुड लेखक–निर्देशक श्री राजेश भट्ट साहब (मुंबई) की ओर से जन–जन तक पहुँचे यह संदेश जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई के माध्यम से प्रस्तुति :धनंजय राजेश गावड़े प्रेस फ़ोटोग्राफ़र – जन कल्याण टाइम न्यूज़

    January 27, 2026

    🔥 प्रेरणादायक संदेश | आत्मसम्मान और आत्मबल की गूंज 🔥“ख़ुद की औक़ात होगी तो दुनिया क़दर करेगी,किसी के दाएँ-बाएँ खड़े होने से किरदार ऊँचे नहीं होते…”

    January 14, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    जब क्रिकेटर्स पर दिल हारीं हसीनाएं, किसी का रिश्ता बना म‍िसाल, किसी का हुआ तलाक

    By जनकल्याण टाइमMarch 11, 2026

    बॉलीवुड और क्रिकेट का रिश्ता काफी पुराना है. कई बॉलीवुड हसीनाएं हैं, जो क्रिकेटर्स पर…

    🌸 श्रद्धा और सबूरी का संदेश 🌸🙏 साईं बाबा की प्रेरणा से✍️ प्रेरणादायक संदेश Rajesh Bhatt (Mumbai Bollywood Writer & Director) की ओर से 📰 माध्यम – Jan Kalyan Time News, मुंबई 📸 प्रस्तुति – Dhananjay Rajesh Gavade

    March 11, 2026

    🌸 “सुबह तक फूलों को भी नहीं पता होता…” 🌸✍️ Motivation by Rajesh Laxman Gavade जी की कलम से

    March 11, 2026
    Top Trending

    जब क्रिकेटर्स पर दिल हारीं हसीनाएं, किसी का रिश्ता बना म‍िसाल, किसी का हुआ तलाक

    By जनकल्याण टाइमMarch 11, 2026

    बॉलीवुड और क्रिकेट का रिश्ता काफी पुराना है. कई बॉलीवुड हसीनाएं हैं,…

    🌸 श्रद्धा और सबूरी का संदेश 🌸🙏 साईं बाबा की प्रेरणा से✍️ प्रेरणादायक संदेश Rajesh Bhatt (Mumbai Bollywood Writer & Director) की ओर से 📰 माध्यम – Jan Kalyan Time News, मुंबई 📸 प्रस्तुति – Dhananjay Rajesh Gavade

    By जनकल्याण टाइमMarch 11, 2026

    🌼 संदेश इस संसार में हर इंसान अपने जीवन की राह में…

    🌸 “सुबह तक फूलों को भी नहीं पता होता…” 🌸✍️ Motivation by Rajesh Laxman Gavade जी की कलम से

    By जनकल्याण टाइमMarch 11, 2026

    सुबह की पहली किरण जब धरती को छूती है, तब बगीचे में…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.