Close Menu
    What's Hot

    🕉️ “ॐ साईं राम” – श्रद्धा और सबुरी का अमृत संदेश 🕉️ 📸 प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावड़े (Press Photographer) 📰 जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई के माध्यम से🎬 विशेष संदेश: राजेश भट्ट साहब (मुंबई, बॉलीवुड Writer–Director) की ओर से

    February 20, 2026

    🙏🌼 गुरुवार का पावन दिवस – श्री साईं बाबा की कृपा का संदेश 🌼🙏✨ विशेष प्रेरणादायक संदेश🎬 मुंबई बॉलीवुड लेखक–निर्देशक Rajesh Bhatt जी की ओर से📰 जन–जन तक पहुँचाने हेतु – Jan Kalyan Time News मुंबई 📸 प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावडे (Press Photographer)

    February 19, 2026

    ग्रेटर नोएडा में बसेंगी ‘जापान’ और ‘सिंगापुर’ सिटी, YEIDA ने शासन को भेजा प्रस्ताव; 1000 एकड़ में होगा कायाकल्प

    February 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»नए रंग रूप में दिखेंगे गुजरात के 46 रेलवे स्टेशन
    Blog

    नए रंग रूप में दिखेंगे गुजरात के 46 रेलवे स्टेशन

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमFebruary 27, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    46 railway stations of Gujarat will be seen in new colors
    46 railway stations of Gujarat will be seen in new colors
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    अहमदाबाद. अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत के तहत सोमवार को गुजरात के 46 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखी गई, वहीं 136 रेलवे ओवरब्रिज व अंडरब्रिज का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया।
    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को 500 से अधिक रेलवे स्टेशनों के कायाकल्प तथा लगभग 1500 आरओबी-आरयूबी विकास कार्यों सहित अनेक रेल परियोजनाओं की भेंट दी। इस योजना के तहत अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के 2379 करोड़ रुपए के रीडवलपमेंट कार्य सहित गुजरात को कुल 3487 करोड़ रुपए से अधिक राशि के कार्य किए जाएंगे।
    इस अवसर पर अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर मौजूद मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश और दुनिया को दिखा दिया है कि यदि लोगों की अच्छी सेवा करने की इच्छा शक्ति हो, तो गुड गवर्नेंस (सुशासन) से रेलवे सेवाओं में क्रांतिकारी परिवर्तन लाया जा सकता है। पिछले दशक में रेलवे सुविधाओं के स्पीड व स्केल दोनों निरंतर बढ़ते रहे हैं।
    राज्य में 17700 करोड़ के 48 रेलवे प्रोजेक्ट कार्यरत
    इस अवसर पर अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर मौजूद मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि वर्ष 2014 तक गुजरात को हर वर्ष केन्द्र सरकार औसत 500-600 करोड़ रुपए आवंटित करती थी। वर्ष 2014 के बाद गुजरात को रेलवे की अधोसंरचना सुविधाओं के विस्तार का व्यापक लाभ मिला है। राज्य में फिलहाल 17700 करोड़ रुपए के 48 रेलवे प्रोजेक्ट कार्यरत हैं।
    प्रधानमंत्री ने इस वर्ष के रेल बजट में गुजरात को 8500 करोड़ रुपए से अधिक राशि आवंटित की है। राज्य के 89 रेलवे स्टेशनों को वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित करने की भी योजना है।उन्होंने कहा कि स्टेच्यू ऑफ यूनिटी तक पर्यटक के सरलता से पहुंचने के लिए एकतानगर तक रेलवे सेवा, साबरमती रेलवे स्टेशन का दांडी कूच थीम एवं सोमनाथ रेलवे स्टेशन का वास्तुशिल्प थीम पर डेवलपमेंट जैसे पर्यटन व तीर्थाटन के विकास कार्य भी रेलवे के माध्यम से हो रहे हैं।
    ऐसे होंगे रेलवे स्टेशन
    मुख्यमंत्री ने कहा कि पुन: विकसित किए जा रहे ये रेलवे स्टेशन शहर के दोनों छोरों को एकीकृत करने वाले सिटी सेंटर्स के रूप में कार्य करेंगे। इन स्टेशनों में सुंदर लैंडस्कैपिंग, इंटर मॉडल कनेक्टिविटी, रूफ प्लाजा, किड्स प्ले एरिया, किओस्क, संशोधित आधुनिक अग्रभाग, फूड कोर्ट आदि जैसी अनेक यात्री सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्हें इकोफ्रेंड्ली व दिव्यांग फ्रेंड्ली ढंग से पुनर्विकसित किया जाएगा। इन स्टेशनों की इमारतों की डिजाइन संस्कृति, विरासतों एवं स्थापत्य से प्रेरित होगी।
    इस अवसर पर सांसद डॉ. किरीट सोलंकी, महापौर प्रतिभा जैन, विधायकगण कौशिक जैन, अमित शाह, दिनेश कुशवाह, अहमदाबाद रेल मंडल के डीआरएम सुधीर कुमार शर्मा भी उपस्थित थे।
    इन स्टेशनों की बदलेगी सूरत
    अहमदाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक पवनकुमार सिंह ने बताया कि अहमदाबाद मंडल के अहमदाबाद रेलवे स्टेशन। 233 करोड़ रुपए की लागत से मणिनगर, चांदलोडिया, वटवा, सामख्याली, सिद्धपुर, उंझा, महेसाणा और भीलड़ी सहित 9 रेलवे स्टेशनों का शिलान्यास किया गया।

    46 railway stations of Gujarat Amrit Bharat Station Scheme GUJRAT Surat
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम ने पकड़ा 4 करोड़ का सोना, कपड़े और हैंडबैग में था छुपाया
    Next Article एसीबी की बड़ी कार्रवाई: अहमदाबाद-कच्छ में रिश्वत लेते पुलिस-कस्टम के चार अधिकारी-कर्मचारी गिरफ्तार
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    🔱 महाशिवरात्रि 2026 SPECIAL 🔱💥 भक्ति का दिव्य स्वर, जो सीधे दिल से महादेव तक पहुँचे 💥🎶 अजय बाली का शिवभजन🕉️ “जय शिव शंकर जय भोलेनाथ”🚩 भव्य रूप से हुआ RELEASE 🚩━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

    February 15, 2026

    💞 इश्क़ को इश्क़ होने की दास्तान 💞(Valentine’s Day Special Capsule Story)

    February 14, 2026

    एक कलाकार की वजह से मिली जानकारी“जीवन में गलत तो गलत ही होता है”राजपाल यादव केस से समाज के लिए बड़ी सीख✍️ एडिटर इन चीफ: राजेश लक्ष्मण गवड़े🗞️ Jan Kalyan Time News, Mumbai

    February 12, 2026

    🌺 सबका मालिक एक 🌺श्रद्धा, सबूरी और सेवा का अमर संदेश (बॉलीवुड लेखक–निर्देशक राजेश भट्ट साहब की कलम से)

    February 11, 2026

    “श्रद्धा, सबूरी और सेवा — यही जीवन का सत्य है”एक प्रेरणादायक संदेश बॉलीवुड लेखक–निर्देशक श्री राजेश भट्ट साहब (मुंबई) की ओर से जन–जन तक पहुँचे यह संदेश जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई के माध्यम से प्रस्तुति :धनंजय राजेश गावड़े प्रेस फ़ोटोग्राफ़र – जन कल्याण टाइम न्यूज़

    January 27, 2026

    🔥 प्रेरणादायक संदेश | आत्मसम्मान और आत्मबल की गूंज 🔥“ख़ुद की औक़ात होगी तो दुनिया क़दर करेगी,किसी के दाएँ-बाएँ खड़े होने से किरदार ऊँचे नहीं होते…”

    January 14, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    🕉️ “ॐ साईं राम” – श्रद्धा और सबुरी का अमृत संदेश 🕉️ 📸 प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावड़े (Press Photographer) 📰 जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई के माध्यम से🎬 विशेष संदेश: राजेश भट्ट साहब (मुंबई, बॉलीवुड Writer–Director) की ओर से

    By जनकल्याण टाइमFebruary 20, 2026

    🌼 प्रेरणादायक आध्यात्मिक संदेश आज जब हम “ॐ साईं राम” का स्मरण करते हैं, तो…

    🙏🌼 गुरुवार का पावन दिवस – श्री साईं बाबा की कृपा का संदेश 🌼🙏✨ विशेष प्रेरणादायक संदेश🎬 मुंबई बॉलीवुड लेखक–निर्देशक Rajesh Bhatt जी की ओर से📰 जन–जन तक पहुँचाने हेतु – Jan Kalyan Time News मुंबई 📸 प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावडे (Press Photographer)

    February 19, 2026

    ग्रेटर नोएडा में बसेंगी ‘जापान’ और ‘सिंगापुर’ सिटी, YEIDA ने शासन को भेजा प्रस्ताव; 1000 एकड़ में होगा कायाकल्प

    February 19, 2026
    Top Trending

    🕉️ “ॐ साईं राम” – श्रद्धा और सबुरी का अमृत संदेश 🕉️ 📸 प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावड़े (Press Photographer) 📰 जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई के माध्यम से🎬 विशेष संदेश: राजेश भट्ट साहब (मुंबई, बॉलीवुड Writer–Director) की ओर से

    By जनकल्याण टाइमFebruary 20, 2026

    🌼 प्रेरणादायक आध्यात्मिक संदेश आज जब हम “ॐ साईं राम” का स्मरण…

    🙏🌼 गुरुवार का पावन दिवस – श्री साईं बाबा की कृपा का संदेश 🌼🙏✨ विशेष प्रेरणादायक संदेश🎬 मुंबई बॉलीवुड लेखक–निर्देशक Rajesh Bhatt जी की ओर से📰 जन–जन तक पहुँचाने हेतु – Jan Kalyan Time News मुंबई 📸 प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावडे (Press Photographer)

    By जनकल्याण टाइमFebruary 19, 2026

    🌺 आज गुरुवार का पावन दिवस है…यह दिन समर्पित है श्रद्धा, सबूरी…

    ग्रेटर नोएडा में बसेंगी ‘जापान’ और ‘सिंगापुर’ सिटी, YEIDA ने शासन को भेजा प्रस्ताव; 1000 एकड़ में होगा कायाकल्प

    By जनकल्याण टाइमFebruary 19, 2026

    यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने ग्रेटर नोएडा में ‘जापान सिटी’…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.