मुंबई मैराथन: इथियोपिया के हायले लेमी दूसरी बार जीते, भारतीयों में श्रीनु बुगाथा ने मारी बाजी, जानें विजेताओं के नाम

Date:

Share post:

Mumbai Marathon 2024: टाटा मुंबई मैराथन 2024 का आयोजन आज (21 जनवरी) दक्षिण मुंबई की सड़कों पर बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया गया। ‘मुंबई मैराथन’ के 19वें वर्ष के आयोजन में दुनियाभर के धावकों ने हिस्सा लिया। इस साल 59 हजार से ज्यादा प्रतिभागियों ने टाटा मुंबई मैराथन (टीएमएम) के लिए रजिस्ट्रेशन करावाया था। इस साल भी इथियोपिया के हायले लेमी ने टाटा मुंबई फुल मैराथन जीता है, जबकि भारतीयों में श्रीनु बुगाथा (Srinu Bugatha) पहले स्थान पर रहे है। भारतीय एलीट महिला रेस विजेता निरमाबेन ठाकोर रहीं।

मुंबई मैराथन में इथियोपिया का दबदबा रहा। हालांकि भारतीय पुरुषों में श्रीनु बुगाथा ने मुंबई मैराथन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, उसके बाद गोपी थोनकल और शेर सिंह तंवर रहे। धावक बुगाथा ने 2 घंटे 17 मिनट 29 सेकंड में फुल मैराथन रेस पूरी की। हालांकि पुरुष वर्ग में भारत के बुगाथा कुल मिलाकर आठवें स्थान पर रहे।

हायले लेमी ने सबको पछाड़ा!

पुरुष वर्ग में इथियोपिया के हायले लेमी ने गोल्ड जीता। उन्होंने 2 घंटे 07 मिनट 50 सेकेंड में रेस पूरी की। उनकी यह लगातार दूसरी जीत है। पिछले साल मुंबई मैराथन 2023 में लेमी ने 2 घंटे 07 मिनट 32 सेकेंड में रेस पूरी कर पहला स्थान हासिल किया था। तो दूसरे स्थान पर इथियोपिया के हेमैनोट अलेव (Haymanot Alew) रहे, जिन्होंने 2 घंटे 9 मिनट 03 सेकंड में रेस पूरी की। जबकि तीसरे स्थान पर इथियोपिया के मितकू टाफा (Mitku Tafa) रहे, जिन्होंने 2 घंटे 9 मिनट 58 सेकंड में दौड़ पूरी की।

महिलाओं में किसने मारी बाजी

वहीँ, टाटा मुंबई मैराथन 2024 में एलीट महिला वर्ग में इथियोपिया की धाविका अबर्श मिनसेवो (Abersh Minsewo) ने स्वर्ण पदक जीता। महिलाओं में मिनसेवो के बाद हमवतन मुलुहाबत त्सेगा (Muluhabt Tsega) दूसरे और मेधिन बेजेने (Medhin Bejene) तीसरे स्थान पर रहीं। भारतीय महिला धावकों में निरमाबेन ठाकोर भरतजी (Nirmaben Thakor Bharatjee) एलीट रेस पूरी करने वाली पहली थीं।

Related articles

🎬✨ “ये दिल है मुश्किल जीना यहाँ…” – बंबई मेरी जान ✨🎬(Jan Kalyan Time News Mumbai की ओर से, राजेश भट्ट जी की कलम...

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक (जन कल्याण टाइम) 🌆 मुंबई: सपनों का शहर या संघर्षों की धरती? “जरा हटके,...

**🌸🙏 “Shraddha aur Prem – Sai Mahima ka Amulya Sandesh” 🙏🌸(Motivational Speech by Rajesh Bhatt Saab – Mumbai ki or se)प्रस्तुतकर्ता: जन कल्याण टाइम...

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक (जन कल्याण टाइम) 🕉️ "ये वही हाथ है जो कभी साथ नहीं छोड़ता…" साईं...

*महापालिका अति.आयुक्त हर्षल गायकवाड यांनी केली१/अ प्रभागातील साफसफाईची समक्ष पाहणी !

पी.वी.आनंदपद्मनाभनKalyan ,पावसाळी परिस्थितीत उद्भवणा-या साथरोग निर्मुलनाबाबत केल्या जाणा-या उपाययोजनांची प्रत्यक्ष पाहणी करण्याच्या दृष्टीकोनातून महापालिकेचे अति.आयुक्त हर्षल गायकवाड यांनी...

🌟 मुंबई में एक भव्य “Small Get Together” का आयोजन 🌟

B Ashish ( jan Kalyan time News mumbai) Bollywood press photographer मुंबई शहर ने एक खास और गरिमामयी "Small Get...