मुंबई: 22 जनवरी (January) 2024 को संपूर्ण भारत में राम महोत्सव (Ramotsav) मनाया जाने वाला है। नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratishtha) होनी है। जिसके चलते संपूर्ण देशभर में उत्साह का माहौल है। उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र (Maharashtra) सरकार ने इस दिन को दीपावली की तरह मनाने का ऐलान किया है। उत्तर प्रदेश में इस दिन मीट की दुकान भी बंद रहेंगी। उसी तर्ज पर महाराष्ट्र में भी मांस व मच्छी की बिक्री बंद रखने के साथ ही महाराष्ट्र में शराब की दुकान (liquor shop) को भी बंद रखने की मांग की गई है। अब देखना होगा कि शराब की दुकानें बंद रखने की (Dry day on January 22) मांग को सरकार की मंजूरी मिलती है या नहीं क्योंकि इससे राजस्व में नुकसान की बात की जाती है।
उत्तर प्रदेश सरकार ने 22 जनवरी को छुट्टी घोषित कर जनता को दिवाली मनाने का आदेश दिया है। महाराष्ट्र में भी इस शुभ दिन के अवसर पर शराब बिक्री बंद रखने और इस दिन को ‘ड्राई डे’ के रूप में घोषित करने की मांग वसई विरार शहर में शिवसेना के उप जिला प्रमुख दिवाकर सिंह ने राज्य के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से की है। इस बाबत एक निवेदन पत्र उन्होंने प्रभाग समिती जी के सहायक आयुक्त मनाली शिंदे को भी दिया है। वसई विरार शहर में भी जगह जगह रामोत्सव को लेकर अनेकों कार्यक्रमों का आयोजन सुनिश्चित किया गया है।
शिवसेना के उपजिल्हाप्रमुख दिवाकर सिंह ने जनता से आवाहन करते हुए कहा है कि इस शुभ दिन पर सभी को रामलला उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाना चाहिए। सदाचार का पालन करने तथा शराब एवं मांस-मछली का सेवन नहीं करना चाहिए। हालांकि सरकार की तरफ से अभी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है और ना ही इस तरह का कोई ऐलान नहीं किया गया है।
What's Hot
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
