सूरत. शहर में बीआरटीएस और सिटी बस दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं के बीच सिटी बस चालकों और कंडक्टरों की मानवता सामने आई है। घर जाने के लिए सिटी बस में चढ़ रही डिंडोली की एक महिला का हाथ दरवाजे में आ गया। घटना के बाद बस के चालक और कंडक्टर तुरंत घायल महिला यात्री को बस में ही उपचार के लिए न्यू सिविल अस्पताल लेकर आए।
न्यू सिविल अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक डिंडोली क्षेत्र के लक्ष्मी नगर में रहने वाले चंदनभाई राठौड़ रिक्शा चलाकर अपनी पत्नी और एक बच्चे का पालन-पोषण करते है। चंदन की पत्नी सरोज पार्ले प्वॉइंट पर घर का काम करके अपने पति की आर्थिक मदद करती है। सरोज हमेशा की तरह घर का काम करने गईं थी और शाम को घर लौट रही थी। अठवागेट पर नीले रंग की सिटी बस में चढऩे के दौरान अचानक बस का दरवाजा बंद होने के कारण सरोज का हाथ बीच में आ गया। घटना के कारण सरोज की चीख निकल गई, जिससे घबराकर चालक ने बस रोक दी। इसके बाद बिना देर किए बस चालक सरोज को घायल अवस्था में यात्री के साथ बस से न्यू सिविल अस्पताल पहुंच गया। ड्राइवर ने बस को न्यू सिविल परिसर में रोक दिया, जब तक इलाज पूरा नहीं हुआ।
What's Hot
Previous Articleमोदी पर विवादित टिप्पणी वाले मालदीव के तीनों मंत्री सस्पेंड
Next Article पीएम मोदी आज से गुजरात दौरे पर, 10 तक रहेंगे
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
