Surat: सूरत में एक कपड़ा इकाई में दर्जी के रूप में काम करने वाले 26 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि खुद को आईपीएस अधिकारी बताने के आरोप में युवक को पकड़ा है। डीसीपी भागीरथ गढ़वी ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरोपी की पहचान मोहम्मद सरमज आलम के रूप में हुई है जो कि बिहार का मूल निवासी है।
लोगों को प्रभावित करने के लिए पुलिस की वर्दी में सार्वजनिक स्थानों पर घूमने का शौकीन है। आलम दुकानों पर जाता था और पुलिस की वर्दी में तस्वीरें खिंचवाना पसंद करता था। उसने क्राइम पेट्रोल जैसे कुछ टीवी धारावाहिकों से प्रेरित होने का दावा किया।

आईपीएस अधिकारी का लगा हुआ था बैज
एक विशिष्ट सूचना के आधार पर गढ़वी ने कहा कि पता चला कि एक व्यक्ति खुद को पुलिस अधिकारी बताकर शहर के उधना इलाके में सड़क पर वाहनों को रुकने के लिए कह रहा था। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और आलम को पकड़ लिया, जिसने खाकी वर्दी पहन रखी थी और कंधे पर आईपीएस अधिकारी का बैज लगा हुआ था।

डीसीपी ने कहा ‘पुलिस को उसके बैग से एक वॉकी-टॉकी वाला खिलौना, एक पिस्तौल के आकार का सिगरेट लाइटर, आंध्र प्रदेश पुलिस का एक बैज और एक अन्य पुलिस की वर्दी मिली। आलम बिहार का मूल निवासी है और उसने 10 वीं कक्षा तक पढ़ाई की है। वह पिछले सात वर्षों से सूरत में एक कपड़ा इकाई में दर्जी के रूप में काम कर रहा है।’ उन्होंने कहा कि आलम ने एक ऑनलाइन स्टोर से आईपीएस बैज खरीदा था।

खाकी वर्दी पहनने का है शौक
आलम ने पुलिस को बताया कि उसे लोगों को प्रभावित करने के लिए खाकी वर्दी पहनने का शौक है और यह पहली बार है जब उसने आईपीएस कंधे पर बैज लगाया है। इससे पहले वह पुलिस की वर्दी पहनकर बाजार में घूमता था, लेकिन आईपीएस बैज नहीं लगाता था। वह दुकानों पर जाता था और वर्दी में तस्वीरें खिंचवाना पसंद करता था। उसने क्राइम पेट्रोल जैसे कुछ टीवी धारावाहिकों से प्रेरित होने का दावा किया था। अब तक गढ़वी ने कहा, ऐसा प्रतीत होता है कि उसने खुद को पुलिस बताकर किसी से पैसे नहीं वसूले। आलम को आईपीसी की धारा 170 और 171 के तहत प्रतिरूपण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

Maratha Reservation: मराठा आरक्षण पर CM शिंदे का बड़ा बयान, बोले- ‘आज आप सभी की जीत…

Date:

Share post:

Manoj Jarange: मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग कर रहे कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नवी मुंबई में उनसे मुलाकात करने के बाद शनिवार को अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी. मराठा आरक्षण कार्यकर्ताओं के लिए ये एक बड़ी खबर है. जरांगे ने अपनी मांगों को लेकर एक दिन पहले भूख हड़ताल शुरू की थी. शिंदे ने जरांगे से नवी मुंबई के वाशी में मुलाकात की.
क्या बोले सीएम एकनाथ शिंदे?
महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे कहते हैं, ”मैं एक किसान का बेटा हूं और मुझे पता है कि कैसा महसूस होता है, मैंने मराठों को आरक्षण देने का वादा किया था और मैंने अपना वादा पूरा किया है, यह एक ऐतिहासिक क्षण है.” हम वोट के लिए कभी कोई निर्णय नहीं लेते, हम जनहित के लिए निर्णय लेते हैं. आज आप सभी की जीत का दिन है, हमने सभी मांगें मान ली हैं…”
मनोज जरांगे ने क्या कहा?
मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जारांगे पाटिल कहते हैं, ”यह संघर्ष मराठों के लिए आरक्षण के लिए था, हम यहां 54 लाख कुनबी प्रमाण पत्र देने के लिए आए थे, हम पिछले चार महीनों से संघर्ष कर रहे हैं, मेरी पीढ़ी ने इस आरक्षण के लिए संघर्ष किया है. 300 से अधिक लोगों ने आत्महत्या की. हम ओबीसी और मराठों के बीच कोई दरार नहीं आने देंगे, लेकिन वे हमारे बीच दरार पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं होगा.’ ओबीसी और मराठों के बीच बहुत प्यार है, हम सब एक साथ हैं…”
मनोज जरांगे ने खत्म किया अनशन
जरांगे ने मुख्यमंत्री द्वारा जूस पिलाए जाने के बाद अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल समाप्त कर दी. जरांगे (40) ने शुक्रवार से दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में भूख हड़ताल करने की योजना बनाई थी जिसके बाद उनकी मांगों पर चर्चा के लिए सरकारी अधिकारियों ने शुक्रवार को वाशी में उनके साथ कई बैठकें कीं. महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार रात जरांगे की विभिन्न मांगों के संबंध में उन्हें एक मसौदा अध्यादेश भेजा था.

Related articles

🎬✨ “ये दिल है मुश्किल जीना यहाँ…” – बंबई मेरी जान ✨🎬(Jan Kalyan Time News Mumbai की ओर से, राजेश भट्ट जी की कलम...

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक (जन कल्याण टाइम) 🌆 मुंबई: सपनों का शहर या संघर्षों की धरती? “जरा हटके,...

**🌸🙏 “Shraddha aur Prem – Sai Mahima ka Amulya Sandesh” 🙏🌸(Motivational Speech by Rajesh Bhatt Saab – Mumbai ki or se)प्रस्तुतकर्ता: जन कल्याण टाइम...

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक (जन कल्याण टाइम) 🕉️ "ये वही हाथ है जो कभी साथ नहीं छोड़ता…" साईं...

*महापालिका अति.आयुक्त हर्षल गायकवाड यांनी केली१/अ प्रभागातील साफसफाईची समक्ष पाहणी !

पी.वी.आनंदपद्मनाभनKalyan ,पावसाळी परिस्थितीत उद्भवणा-या साथरोग निर्मुलनाबाबत केल्या जाणा-या उपाययोजनांची प्रत्यक्ष पाहणी करण्याच्या दृष्टीकोनातून महापालिकेचे अति.आयुक्त हर्षल गायकवाड यांनी...

🌟 मुंबई में एक भव्य “Small Get Together” का आयोजन 🌟

B Ashish ( jan Kalyan time News mumbai) Bollywood press photographer मुंबई शहर ने एक खास और गरिमामयी "Small Get...