Close Menu
    What's Hot

    🎙️ Motivational Speech📰 Jan Kalyan Time News, Mumbai✍️ Editor in Chief – Rajesh Gavade

    February 21, 2026

    📰✨ जन कल्याण टाइम न्यूज, मुंबई ✨📰━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━🌙✨ गोवा मापुसा में ‘नाइट कैंप 2026’ का भव्य आयोजन – विशेष बच्चों के आत्मविश्वास और आनंद हेतु प्रेरणादायक पहल ✨🌙मापुसा, गोवा | विशेष प्रतिनिधि

    February 21, 2026

    🕉️🌸 ॐ साईं राम 🌸🕉️📸 प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावडे (Press Photographer)📰 जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई🌺 साईं संदेश – राजेश भट्ट (मुंबई बॉलीवुड Writer-Director) की ओर से दर्शकों के लिए प्रेरणादायक वाणी 🌺

    February 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»Year Ender 2023: भारत की उपलब्धियों के नाम रहा साल 2023, वैश्विक मंच पर छोड़ी अमिट छाप; देश ने बनाए कई वर्ल्ड रिकॉर्ड
    Blog

    Year Ender 2023: भारत की उपलब्धियों के नाम रहा साल 2023, वैश्विक मंच पर छोड़ी अमिट छाप; देश ने बनाए कई वर्ल्ड रिकॉर्ड

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमDecember 24, 2023No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    नई दिल्ली। Year Ender 2023: साल 2023 अब चंद दिनों में खत्म होने वाला है, लेकिन यह साल भारत के लिए कई क्षेत्रों में बेहद शानदार साबित हुआ है। इस साल भारत ने खास उपलब्धियां हासिल कर कई वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।

    देश के नाम हुए कई रिकॉर्ड

    भारत सरकार की ओर से एक खास वीडियो भी शेयर किया गया है, जिसमें 10 ऐसी उपलब्धियों का जिक्र किया है, जिसने वैश्विक मंच पर भारत की अमिट छाप छोड़ी है। इस खबर में आपको बताएंगे कि किन 10 उपलब्धियों ने भारत को एक नए मुकाम पर पहुंचा दिया है।

    चंद्रयान 3 की दक्षिणी ध्रुव पर ऐतिहासिक लैंडिंग

    इस साल अगस्त में भारत ने सफल चंद्रयान-3 मिशन के तहत यान को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग कराई, जो एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। इस उपलब्धि ने न केवल वैश्विक मंच पर भारत का मान बढ़ाया है, बल्कि चांद को समझने और परखने की एक सीढ़ी भी चढ़ा है। भारत की इस उपलब्धि के साथ सिर्फ देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया को एक बड़ी छलांग मिली है।

    भारत में दुनिया का सबसे तेज 5G रोलआउट

    दुनिया के सबसे तेज 5G रोलआउट को हासिल कर के भारत ने एक और रिकॉर्ड बना लिया है। दरअसल, यह नेटवर्क देश के 738 जिलों और लगभग 100 मिलियन यूजर्स को सेवा देता है। 5G का इतनी तेजी से रोलआउट होने भारत का तकनीकी क्षेत्र में प्रगति का एक बेहतरीन प्रमाण है। यह उपलब्धि मील का पत्थर साबित हुआ है। इसी के साथ देश अब दूरसंचार में वैश्विक नेताओं के रूप में उभर कर सामने आ रहा है।

    एयर इंडिया की रिकॉर्ड तोड़ एयरक्राफ्ट डील

    भारत सरकार की ओर से जो वीडियो रिलीज किया गया है, उसमें दुनिया के सबसे बड़े विमान सौदे को सील करने में एयर इंडिया की उपलब्धि का भी जिक्र किया गया है। दरअसल, इस डील के साथ भारत ने विमानन उद्योग में एक प्रमुखता हासिल की है। इस ऐतिहासिक डील ने न केवल राष्ट्रीय वाहक को बढ़ावा दिया है, बल्कि इससे विमानन क्षेत्र में भारत की वैश्विक स्थिति को भी मजबूत किया है।

    दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था

    दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था का खिताब इस साल भारत को मिला है। भारत ने दावा किया है कि वह दुनिया के टॉप 3 देशों में शामिल होगा, जिसका एक बेहतरीन प्रमाण है। इस आर्थिक उछाल ने दुनिया भर से ध्यान और प्रशंसा हासिल की है। इस उछाल ने भारत को एक वैश्विक शक्ति के रूप में उभरने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

    डिजिटल भुगतान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण वृद्धि

    भारत सरकार ने डिजिटलीकरण पर काफी जोर दिया है। इसी कड़ी में आज भारत डिजिटल भुगतान में अग्रणी बनकर उभरा है। दरअसल, दुनिया में सबसे अधिक डिजिटल पेमेंट भारत में ही की जा रही है। जारी किए गए वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे भारत ने अपने वित्तीय परिदृश्य में तकनीक की मदद से एक नया आयाम हासिल किया है। डिजिटल इंडिया का सपना लगभग पूरा होता नजर आ रहा है। वर्तमान समय में एक फेरीवाले से लेकर एक बिजनेसमैन तक सबके पास ही डिजिटल पेमेंट का ऑप्शन है।

    22 लाख दीयों के साथ बनाया गिनीज रिकॉर्ड

    इस साल उत्तर प्रदेश ने दीपोत्सव पर 22 लाख से अधिक दीयों से अयोध्या को रोशन करके इतिहास रच दिया है। दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक रथ जुलूस में शामिल हुए और दीपोत्सव समारोह के दौरान एक साथ 22 लाख दीपक जलाकर अयोध्या ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल किया है। इससे भारत ने संस्कृति और एकता की जीत हासिल की है। भारत ने अपनी संस्कृति के दम पर एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

    संयुक्त राष्ट्र में पीएम मोदी के नेतृत्व में योग सेशन का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

    इस साल पीएम मोदी के नेतृत्व में संयुक्त राष्ट्र में आयोजित हुए विशाल योग सत्र ने भी वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। योग कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ कई देशों के लोगों ने योग किया था। एक साथ कई देशों के लोगों के साथ में योग करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना है। इस कार्यक्रम से भारत ने न केवल गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज किया, बल्कि वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए अपने समर्पण को भी दर्शाया है।

    दुनिया की सबसे लंबी नदी क्रूज

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल दुनिया की सबसे लंबी नदी क्रूज और भारत की पहली निर्मित क्रूज जहाज एमवी गंगा विलास को लॉन्च किया है। यह क्रूज 3200 किमी की दूरी को 51 दिनों में पूरा करती है और बांग्लादेश होते हुए असम के डिब्रूगढ़ में इसका सफर पूरा होता है। इस क्रूज में तीन डेक, 18 सुइट्स, 36 पर्यटकों की सुविधा और आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं।

    दुनिया का सबसे बड़ा ऑफिस कॉम्प्लेक्स

    दुनिया के सबसे बड़े ऑफिस कॉम्प्लेक्स का हाल ही में गुजरात के सूरत में उद्घाटन किया गया है। इसमें 4,500 से अधिक हीरा व्यापार कार्यालय हैं। यहां कच्चे हीरे के व्यापार से लेकर पॉलिश हीरे की बिक्री करने वाली कई कंपनियों का ऑफिस होगा। सूरत डायमंड बोर्स बिल्डिंग 67 लाख वर्ग फुट से अधिक क्षेत्र वाला दुनिया का सबसे बड़ा कार्यालय परिसर है। इस कॉम्प्लेक्स ने अमेरिका के रक्षा विभाग पेंटागन के मुख्यालय भवन को भी पछाड़ दिया है।

    विश्व का सबसे बड़ा मेडिटेशन सेंटर

    उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पीएम मोदी ने हाल ही में दुनिया के सबसे बड़े मेडिटेशन सेंटर स्वर्वेद महामंदिर का उद्घाटन किया है। इस सात मंजिला महामंदिर में एक साथ 20 हजार लोग ध्यान (Meditation) कर सकते हैं।  यह स्वर्वेद महामंदिर 3,00,000 वर्ग फुट के विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है।

    स्वर्वेद महामंदिर की नींव 2004 में सद्गुरु आचार्य स्वतंत्र देव और संत प्रवर विज्ञान देव ने रखी थी। इसे पूरा होने में लगभग 20 साल का समय लगा है। 

    Year Ender 2023
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविकास की राह पर आगे दौड़ रहा है नवसारी! बेलीमोरा शहर को तीन बड़े उपहार
    Next Article दूरियों में ही परखे जाते है रिश्ते, आंखों के सामने तो सभी वफादार होते हैं…
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    🔱 महाशिवरात्रि 2026 SPECIAL 🔱💥 भक्ति का दिव्य स्वर, जो सीधे दिल से महादेव तक पहुँचे 💥🎶 अजय बाली का शिवभजन🕉️ “जय शिव शंकर जय भोलेनाथ”🚩 भव्य रूप से हुआ RELEASE 🚩━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

    February 15, 2026

    💞 इश्क़ को इश्क़ होने की दास्तान 💞(Valentine’s Day Special Capsule Story)

    February 14, 2026

    एक कलाकार की वजह से मिली जानकारी“जीवन में गलत तो गलत ही होता है”राजपाल यादव केस से समाज के लिए बड़ी सीख✍️ एडिटर इन चीफ: राजेश लक्ष्मण गवड़े🗞️ Jan Kalyan Time News, Mumbai

    February 12, 2026

    🌺 सबका मालिक एक 🌺श्रद्धा, सबूरी और सेवा का अमर संदेश (बॉलीवुड लेखक–निर्देशक राजेश भट्ट साहब की कलम से)

    February 11, 2026

    “श्रद्धा, सबूरी और सेवा — यही जीवन का सत्य है”एक प्रेरणादायक संदेश बॉलीवुड लेखक–निर्देशक श्री राजेश भट्ट साहब (मुंबई) की ओर से जन–जन तक पहुँचे यह संदेश जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई के माध्यम से प्रस्तुति :धनंजय राजेश गावड़े प्रेस फ़ोटोग्राफ़र – जन कल्याण टाइम न्यूज़

    January 27, 2026

    🔥 प्रेरणादायक संदेश | आत्मसम्मान और आत्मबल की गूंज 🔥“ख़ुद की औक़ात होगी तो दुनिया क़दर करेगी,किसी के दाएँ-बाएँ खड़े होने से किरदार ऊँचे नहीं होते…”

    January 14, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    🎙️ Motivational Speech📰 Jan Kalyan Time News, Mumbai✍️ Editor in Chief – Rajesh Gavade

    By जनकल्याण टाइमFebruary 21, 2026

    ━━━━━━━━━━━━━━━━━━━ जो मेरे भाग्य में नहीं है, उसे दुनिया की कोई शक्ति मुझे नहीं दे…

    📰✨ जन कल्याण टाइम न्यूज, मुंबई ✨📰━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━🌙✨ गोवा मापुसा में ‘नाइट कैंप 2026’ का भव्य आयोजन – विशेष बच्चों के आत्मविश्वास और आनंद हेतु प्रेरणादायक पहल ✨🌙मापुसा, गोवा | विशेष प्रतिनिधि

    February 21, 2026

    🕉️🌸 ॐ साईं राम 🌸🕉️📸 प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावडे (Press Photographer)📰 जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई🌺 साईं संदेश – राजेश भट्ट (मुंबई बॉलीवुड Writer-Director) की ओर से दर्शकों के लिए प्रेरणादायक वाणी 🌺

    February 21, 2026
    Top Trending

    🎙️ Motivational Speech📰 Jan Kalyan Time News, Mumbai✍️ Editor in Chief – Rajesh Gavade

    By जनकल्याण टाइमFebruary 21, 2026

    ━━━━━━━━━━━━━━━━━━━ जो मेरे भाग्य में नहीं है, उसे दुनिया की कोई शक्ति…

    📰✨ जन कल्याण टाइम न्यूज, मुंबई ✨📰━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━🌙✨ गोवा मापुसा में ‘नाइट कैंप 2026’ का भव्य आयोजन – विशेष बच्चों के आत्मविश्वास और आनंद हेतु प्रेरणादायक पहल ✨🌙मापुसा, गोवा | विशेष प्रतिनिधि

    By जनकल्याण टाइमFebruary 21, 2026

    गोवा के मापुसा स्थित खोरलिम क्षेत्र में संचालित आस्था’ज़ आनंद निकेतन द्वारा…

    🕉️🌸 ॐ साईं राम 🌸🕉️📸 प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावडे (Press Photographer)📰 जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई🌺 साईं संदेश – राजेश भट्ट (मुंबई बॉलीवुड Writer-Director) की ओर से दर्शकों के लिए प्रेरणादायक वाणी 🌺

    By जनकल्याण टाइमFebruary 21, 2026

    प्रिय दर्शकों,आज जब हम “ॐ साईं राम” का स्मरण करते हैं, तो…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.