Close Menu
    What's Hot

    बॉलीवुड की होली: जब रंगों के टैंकर में फेंके गए सुपरस्टार्स, जमती थी महफ‍िल

    March 4, 2026

    “श्रद्धा और सबूरी – जीवन का सच्चा मंत्र”(Sai Baba of Shirdi की दिव्य प्रेरणा से) प्रस्तुति: जन कल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई विशेष संदेश: बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर Rajesh Bhatt जी की कलम से प्रस्तुति सहयोग: धनंजय राजेश गावड़े, प्रेस फोटोग्राफर

    March 4, 2026

    ईरान की वो ‘3-फेज’ वॉर स्ट्रैटजी जिसने अमेरिका-इजरायल की नाक में दम कर रखा है

    March 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»क्यों मुंबई की जगह कोलकाता कहलाने लगा है देश का सबसे सुरक्षित शहर, क्या खास है यहां?
    Blog

    क्यों मुंबई की जगह कोलकाता कहलाने लगा है देश का सबसे सुरक्षित शहर, क्या खास है यहां?

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमDecember 8, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Why is Kolkata being called the safest city of the country instead of Mumbai
    Why is Kolkata being called the safest city of the country instead of Mumbai
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    NCRB हर साल डेटा जारी करता है, जिसमें दिखाया जाता है कि देश में सबसे सुरक्षित और असुरक्षित शहर कौन-कौन से हैं. क्राइम इन इंडिया 2022 नाम से रिलीज हुई रिपोर्ट में देश के सभी 36 राज्यों और यूनियन टैरिटरी से डेटा लिया गया. इसमें ये देखा गया कि प्रति लाख आबादी पर कितने अपराध दर्ज हो रहे हैं. इसी में दिखा कि कोलकाता में हर एक लाख पर एक सैकड़ा से भी कम क्राइम हुए. ये वैसे अपराध थे, जिन्हें सीआरपीसी में गंभीर श्रेणी में रखा जाता है और गिरफ्तारी के लिए वारंट की जरूरत नहीं होती. यानी पुलिस को फटाफट एक्शन लेना होता है.

    क्या कहता है डेटा
    क्राइम ब्यूरो के मुताबिक प्रति लाख में कोलकाता में 86.5 क्राइम ही दर्ज हुए. वहीं पुणे में 280, जबकि हैदराबाद में 299 अपराध हुए. ये रिपोर्टेड क्राइम हैं, जिनका लेखाजोखा पुलिस के पास है. कोलकाता के बारे में सबसे ज्यादा चौंकाने वाला पैटर्न ये रहा कि वहां हो रहे इस तरह के अपराधों में लगातार कमी हो रही है. जैसे साल 2021 की तुलना में 2022 में करीब 16% की कमी आई.

    महिला थानों की पर्याप्त संख्या
    कोलकाता की तुलना 18 दूसरे बड़े शहरों से की गई, जिनकी आबादी 20 लाख से ज्यादा थी, और जहां हर तबके और धर्म के लोग रह रहे थे. कोलकाता के लगातार तीसरी बार सबसे सुरक्षित कहलाने के पीछे कुछ बेसिक कारण हैं. जैसे इस शहर में कुल 83 पुलिस स्टेशन हैं, जिनमें से 9 महिला थाने हैं. साइबर क्राइम को देखने-भालने के लिए भी दो थाने बने हुए हैं.
    कोलकाता के सेफ होने के पीछे वहां की पारंपरिक सोच को भी वजह माना जाता है. इस शहर में परंपरा और आधुनिकता दोनों ही एक साथ हैं. साथ ही एडमिनिस्ट्रेशन भी काफी चौकस है. वो लगातार निगरानी रखता है कि कहीं कोई संगठित अपराध जैसे किसी तरह का माफिया तो बढ़ नहीं रहा. इसकी भनक भी लगते ही तुरंत कार्रवाई होती है. ऑर्गेनाइज्ड क्राइम की कमी से बाकी अपराधों की दर भी अपने-आप कम हो जाती है.

    पहले से ही विकसित हो चुका शहर
    ये शहर अंग्रेजों के समय ही काफी विकसित रहा. यहां सड़कों से लेकर मेडिकल और स्कूल भी बने. इसे ब्रिटिशकाल में लंदन के बाद सबसे ज्यादा तवज्जो मिलती थी. यहां तक कि सोसायटी का उच्चशिक्षित तबका यहां बसने लगा. इसका असर अब तक बाकी है. लोग आमतौर पर पढ़ने-लिखने से जुड़े रहते हैं और अपराध की तरफ कम जाते हैं.

    एक कारण है बिजनेस
    कई सदियों से यहां से व्यापार होता रहा. तटीय इलाकों से मसालों, कपड़ों के खेप दुनिया के कई देशों तक आती-जाती रही. व्यापारिक क्रेंद होने की वजह से भी यहां प्रशासन चुस्त रहा. वो किसी भी ऐसी बात को बढ़ने से रोकता, जिसका असर बिजनेस पर पड़े. अब भी कोलकाता से लेकर पूरे पश्चिम बंगाल में ही दुनियाभर के लोग अलग-अलग वजहों से आते हैं और ज्यादातर सुरक्षित महसूस करते हैं.

    कम खर्च की वजह से भी क्राइम कम
    कोलकाता दूसरे बड़े शहरों की तुलना में कम खर्चीला है. यहां रहने, खाने पर बहुत कम खर्च में भी ठीक इंतजाम हो जाता है. बाहर से आए लोग भी कम खर्च में जीवन चला पाते हैं. इसका सीधा असर क्राइम रेट पर दिखता है.

    टैरर अटैक के बाद से मुंबई की इमेज बदली
    अब बात करते हैं मुंबई की. इसे जागता हुआ शहर माना जाता था. यहां तक कि लड़कियों के लिए इसे सेफेस्ट शहर तक कहा गया. लेकिन सर्वे में इसकी रैंकिंग लगातार कम हो रही है. सेफ सिटी इंडेक्स (SCI) ने मुंबई को 60 शहरों में सुरक्षा के मामले में 50वें नंबर पर रखा. इसके लिए 70 से ज्यादा मानक रखे गए थे, जिनमें हेल्थ से लेकर पर्सनल सेफ्टी भी शामिल रही.

    SCI का ये सर्वे हालांकि साल 2021 में रिलीज हुआ था, लेकिन इसमें सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह थी कि दिल्ली को भी सेफ्टी के मामले में मुंबई से ज्यादा नंबर मिले.

    माना जा रहा है कि मुंबई टैरर अटैक के बाद से इंटरनेशनल स्तर पर इसे असुरक्षित देखा जाने लगा. इसका असर बाकी चीजों पर भी हुआ. वैसे लोकल सर्वे में ये बातें भी मायने रखती हैं कि ट्रांसपोर्ट कितना स्मूद है, या फिर सड़कें कितनी चौड़ी और खुली हुई हैं. मुंबई इस मामले में निचले पायदान पर सरक आता है.

    Kolkata being called the safest city Mumbai NCRB
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleWinter Session 2023:महाराष्ट्र पर 7 लाख करोड़ का कर्ज, 55,520 करोड़ रुपए की और मांग
    Next Article सूरत : एथर इंडस्ट्रीज अग्निकांड में फोरेंसिक रिपोर्ट को छोड़कर सभी जांच पूरी
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    🔱 महाशिवरात्रि 2026 SPECIAL 🔱💥 भक्ति का दिव्य स्वर, जो सीधे दिल से महादेव तक पहुँचे 💥🎶 अजय बाली का शिवभजन🕉️ “जय शिव शंकर जय भोलेनाथ”🚩 भव्य रूप से हुआ RELEASE 🚩━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

    February 15, 2026

    💞 इश्क़ को इश्क़ होने की दास्तान 💞(Valentine’s Day Special Capsule Story)

    February 14, 2026

    एक कलाकार की वजह से मिली जानकारी“जीवन में गलत तो गलत ही होता है”राजपाल यादव केस से समाज के लिए बड़ी सीख✍️ एडिटर इन चीफ: राजेश लक्ष्मण गवड़े🗞️ Jan Kalyan Time News, Mumbai

    February 12, 2026

    🌺 सबका मालिक एक 🌺श्रद्धा, सबूरी और सेवा का अमर संदेश (बॉलीवुड लेखक–निर्देशक राजेश भट्ट साहब की कलम से)

    February 11, 2026

    “श्रद्धा, सबूरी और सेवा — यही जीवन का सत्य है”एक प्रेरणादायक संदेश बॉलीवुड लेखक–निर्देशक श्री राजेश भट्ट साहब (मुंबई) की ओर से जन–जन तक पहुँचे यह संदेश जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई के माध्यम से प्रस्तुति :धनंजय राजेश गावड़े प्रेस फ़ोटोग्राफ़र – जन कल्याण टाइम न्यूज़

    January 27, 2026

    🔥 प्रेरणादायक संदेश | आत्मसम्मान और आत्मबल की गूंज 🔥“ख़ुद की औक़ात होगी तो दुनिया क़दर करेगी,किसी के दाएँ-बाएँ खड़े होने से किरदार ऊँचे नहीं होते…”

    January 14, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    बॉलीवुड की होली: जब रंगों के टैंकर में फेंके गए सुपरस्टार्स, जमती थी महफ‍िल

    By जनकल्याण टाइमMarch 4, 2026

    बॉलीवुड में एक ऐसा दौर था जब होली की पार्टी करने लगभग सभी सितारे राज…

    “श्रद्धा और सबूरी – जीवन का सच्चा मंत्र”(Sai Baba of Shirdi की दिव्य प्रेरणा से) प्रस्तुति: जन कल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई विशेष संदेश: बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर Rajesh Bhatt जी की कलम से प्रस्तुति सहयोग: धनंजय राजेश गावड़े, प्रेस फोटोग्राफर

    March 4, 2026

    ईरान की वो ‘3-फेज’ वॉर स्ट्रैटजी जिसने अमेरिका-इजरायल की नाक में दम कर रखा है

    March 3, 2026
    Top Trending

    बॉलीवुड की होली: जब रंगों के टैंकर में फेंके गए सुपरस्टार्स, जमती थी महफ‍िल

    By जनकल्याण टाइमMarch 4, 2026

    बॉलीवुड में एक ऐसा दौर था जब होली की पार्टी करने लगभग…

    “श्रद्धा और सबूरी – जीवन का सच्चा मंत्र”(Sai Baba of Shirdi की दिव्य प्रेरणा से) प्रस्तुति: जन कल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई विशेष संदेश: बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर Rajesh Bhatt जी की कलम से प्रस्तुति सहयोग: धनंजय राजेश गावड़े, प्रेस फोटोग्राफर

    By जनकल्याण टाइमMarch 4, 2026

    प्रिय दर्शकों, जब जीवन की राहों में अंधेरा घना हो जाता है,जब…

    ईरान की वो ‘3-फेज’ वॉर स्ट्रैटजी जिसने अमेरिका-इजरायल की नाक में दम कर रखा है

    By जनकल्याण टाइमMarch 3, 2026

    ईरान की वॉर स्ट्रैटजी तीन फेज में है- पहले ब्लाइंड… सस्ते स्वार्म…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.