आजमगढ़. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को आजमगढ़ पहुंचे। जहां सीएम योगी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा वैन का शुभारंभ किया। सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि किसी ने नहीं सोचा था कि दस साल में देश में इतना परिवर्तन देखने को मिलेगा। आज पूरी दुनिया में भारत का बड़ा सम्मान है। भारत संकल्प यात्रा के ऊपर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ जिन लोगों को अभी तक नहीं मिल सका है, उन्हें उनका लाभ देने के लिए इस विकसित भारत यात्रा का आयोजन किया गया है। इसके लिए 536 वीडियो वाइन चल रही हैं। जो योजनाओं का लाभ पाने से वंचित लोगों का आवेदन कराकर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाएंगे। किसी ने नहीं सोचा था की चार करोड़ लोगों के घर बनेंगे।
जिसमें 55 लाख घर सिर्फ उत्तर प्रदेश में बने हैं। 50 करोड लोगों का आयुष्मान कार्ड पूरे देश में बनाया गया है, जिसमें सिर्फ उत्तर प्रदेश में 10 करोड लोगों को इसका लाभ मिला है।



