Close Menu
    What's Hot

    दुबई एयरपोर्ट पर फंसीं बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान, PM मोदी से लगाई मदद की गुहार

    March 1, 2026

    🇮🇳 “रिफंड क्यों नहीं?” — युवाओं की आवाज़, देश की बात जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई✍️ राजेश लक्ष्मण गावड़े, Editor-in-Chief

    March 1, 2026

    ISI की साजिश या फर्जी एनकाउंटर? गुरदासपुर डबल मर्डर के बाद 19 साल के रंजीत की मौत पर उठे सवाल

    February 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»मराठा आरक्षण पर जरांगे का बड़ा ऐलान, 20 जनवरी से मुंबई में फिर से करेंगे आमरण अनशन
    Blog

    मराठा आरक्षण पर जरांगे का बड़ा ऐलान, 20 जनवरी से मुंबई में फिर से करेंगे आमरण अनशन

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमDecember 23, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण का मुद्दा फिर गरमाने लगा है. रविवार को यानी 24 दिसंबर को मराठा कार्यकर्ता मनोज जरांगे के सरकार को दिया अल्टीमेटम का आखिरी दिन है. इससे पहले बीड में आयोजित एक सभा में मनोज जरांगे ने बड़ा ऐलान किया है. मनोज जरांगे ने फिर से आमरण अनशन करने का ऐलान किया है. बीड की सभा से मनोज जरांगे पाटिल ने कहा कि कि मराठा आरक्षण की मांग को लेकर वह 20 जनवरी को मुंबई में आमरण अनशन करेंगे.

    उन्होंने कहा कि वे 20 जनवरी से मुंबई के आजाद मैदान में आमरण अनशन करेंगे. उन्होंने कहा कि मराठाओं का जनसैलाब अंतरावली से मुंबई जाएगा. मराठा समाज पर दाग नहीं लगना चाहिए, अगर कोई गाड़ी में आग लगाए तो उसे मौके पर ही पकड़ें और पुलिस के हवाले कर दें, चाहे वह आपकी ही गाड़ी क्यों न हो, उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दें.

    उन्होंने कहा कि मराठा समाज के विधायकों, सांसदों और मंत्रियों से एक अनुरोध है कि मराठा समुदाय के साथ खड़े रहें. मनोज जरांगे पाटिल ने कहा है कि अगर आप पीछे नहीं हटे तो मराठों का घर आपके लिए हमेशा के लिए बंद रहेगा.

    उन्होंने कहा कि दो-तीन दिन में मुंबई का रास्ता तय कर लेते हैं. देखेंगे कहां से, कैसे और क्या देखना है. देखें ट्रैक्टर को कौन रोकता है. आप हमारे ट्रैक्टर, डीजल, हमारी हर चीज को कैसे रोक सकते हैं? अगर मराठा मुंबई जाएंगे तो मराठों का विशाल समुदाय पीछे नहीं हटेगा. अब पीछे मुड़ना संभव नहीं है. मनोज जरांगे ने कहा है कि अगर भगवान भी सामने आ जाए तो मराठों को आरक्षण मिलेगा.

    आरक्षण लिए बिना नहीं छोड़ेंगे मुंबई

    जरांगे ने कहा कि प्रशासन ने 19 जनवरी तक मुंबई में धारा 144 लागू की है. हम 20 को मुंबई जाएंगे. शांति से जाएंगे और शांति से आएंगे. हमें हिंसा नही चाहिए. हमें बस इतना ध्यान रखना है कि जो हिंसा करेगा वो हमारा नहीं है. मराठाओं का जनसागर मुंबई जाएगा.

    उन्होंने कहा, “मैं मर गया तो फिर भी चलेगा, लेकिन आरक्षण चाहिए. 20 तारीख से पहले अगर आरक्षण मिल गया तो ठीक. मुंबई का रास्ता साफ करो, हम आ रहे हैं. 20 जनवरी की तैयारी शांति से कीजिये. एक बार मराठा समाज मुंबई गए तो आरक्षण लेकर ही रहेंगे. आरक्षण लिए बिना मुंबई नही छोड़ेंगे.”

    मनोज जरांगे पाटिल ने कहा कि बीड में मराठाओं की एकजुटता का महाप्रलय आया है. मैं मराठाओं के चरणों मे नतमस्तक हूं. मराठा कैसे आरक्षण लाते है देखते रहिए. शांतिप्रिय मराठा समाज पर झूठा दाग लगाया गया है. इन लोगों ने खुद का ही होटल जलाया था. मराठाओं की एकजुट ऐसी है कि चींटी भी नही घुस सकता. हमारे बच्चों पर झूठा केस दायर किया गया है.

    आरक्षण लेने का है यह आखिरी मौका

    उन्होंने कहा किअगर एक का ही सुना गया तो सरकार को भारी पड़ेगा. ऐसा लग रहा है कि मराठाओं को खत्म करने की साजिश रची गयी. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से कहूंगा मराठाओं को खत्म करने की कोशिश हो रही है ऐसा होने ना दें. अगर ऐसा हुआ तो अगला आंदोलन तुम्हे भारी पड़ेगा.

    उन्होंने कहा कि हमें हमारे हक का आरक्षण चाहिए. मेरे लिए मेरा समाज पहला है फिर परिवार. मराठा समाज मेरा परिवार है. मराठा युवकों को आरक्षण मिले यही मेरा सपना है. मैं मैंनेज नही हों रहा हूं, यही सरकार की तकलीफ है, मैं गलत नही करता हूं.

    जरांगे ने कहा कि कुनबी का प्रमाण मिला है आरक्षण भी मिलेगा. चाहे कुछ भी हो जाये ओबीसी कोटे से आरक्षण मिलकर रहेगा. आरक्षण लेने के लिए यह आखरी मौका है. एक भी बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा. सरकार हमें गभीरता से नहीं ले रही है. सरकार को काबू में लाने की ताकत हमारे में है.

    Jarange's big announcement on Maratha reservation will fast unto death again in Mumbai from January 20
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleट्रिपल मर्डर का आरोपी हरियाणा में गिरफ्तार
    Next Article Mumbai News: मुंबई में पतंग के मांझे से कटा पुलिसकर्मी का गला, मौत
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    🔱 महाशिवरात्रि 2026 SPECIAL 🔱💥 भक्ति का दिव्य स्वर, जो सीधे दिल से महादेव तक पहुँचे 💥🎶 अजय बाली का शिवभजन🕉️ “जय शिव शंकर जय भोलेनाथ”🚩 भव्य रूप से हुआ RELEASE 🚩━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

    February 15, 2026

    💞 इश्क़ को इश्क़ होने की दास्तान 💞(Valentine’s Day Special Capsule Story)

    February 14, 2026

    एक कलाकार की वजह से मिली जानकारी“जीवन में गलत तो गलत ही होता है”राजपाल यादव केस से समाज के लिए बड़ी सीख✍️ एडिटर इन चीफ: राजेश लक्ष्मण गवड़े🗞️ Jan Kalyan Time News, Mumbai

    February 12, 2026

    JAN KALYAN TIME NEWS, MUMBAI Special Report | Margao (Madgaon), Goa Under the Direction of Editor-in-Chief: Rajesh Laxman Gavade

    February 11, 2026

    🌺 सबका मालिक एक 🌺श्रद्धा, सबूरी और सेवा का अमर संदेश (बॉलीवुड लेखक–निर्देशक राजेश भट्ट साहब की कलम से)

    February 11, 2026

    मुंबई पुलिस की तत्परता और ईमानदारी को सलाम साइबर फ्रॉड के शिकार नागरिक को पूरी रकम वापस दिलाकर पेश की मिसाल मुंबई | जन कल्याण टाइम न्यूज़

    February 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    दुबई एयरपोर्ट पर फंसीं बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान, PM मोदी से लगाई मदद की गुहार

    By जनकल्याण टाइमMarch 1, 2026

    ईरान पर मिसाइल हमलों के बाद दुबई एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें रोक दी गईं हैं.…

    🇮🇳 “रिफंड क्यों नहीं?” — युवाओं की आवाज़, देश की बात जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई✍️ राजेश लक्ष्मण गावड़े, Editor-in-Chief

    March 1, 2026

    ISI की साजिश या फर्जी एनकाउंटर? गुरदासपुर डबल मर्डर के बाद 19 साल के रंजीत की मौत पर उठे सवाल

    February 28, 2026
    Top Trending

    दुबई एयरपोर्ट पर फंसीं बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान, PM मोदी से लगाई मदद की गुहार

    By जनकल्याण टाइमMarch 1, 2026

    ईरान पर मिसाइल हमलों के बाद दुबई एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें रोक…

    🇮🇳 “रिफंड क्यों नहीं?” — युवाओं की आवाज़, देश की बात जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई✍️ राजेश लक्ष्मण गावड़े, Editor-in-Chief

    By जनकल्याण टाइमMarch 1, 2026

    आज देश के करोड़ों युवाओं के मन में एक सवाल गूंज रहा…

    ISI की साजिश या फर्जी एनकाउंटर? गुरदासपुर डबल मर्डर के बाद 19 साल के रंजीत की मौत पर उठे सवाल

    By जनकल्याण टाइमFebruary 28, 2026

    गुरदासपुर के आदियां गांव में दो पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद ISI…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.