पुणे: शादी (Marriage) करने से इनकार (Refuse) करने पर युवती को सड़क पर रोक कर उसकी हाथ से पिटाई कर धमकी देने के मामले में युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। यह घटना नाना पेठ (Nana Peth) के होप हॉस्पिटल के पास 23 नवंबर की रात साढ़े 10 बजे हुई। इस मामले में काशेवाडी भवानी पेठ में रहने वाली 19 वर्षीय युवती ने समर्थ पुलिस स्टेशन में मंगलवार 5 दिसंबर को शिकायत दर्ज कराई है। इसके आधार पर पुलिस ने प्रशांत संजय कांबले (उम्र-20, नि. कासेवाडी, भवानी पेठ, पुणे) के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 354अ, 354b ड, 341, 323, 504, 506 के तहत केस दर्ज किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता और आरोपी की एक दूसरे से पहचान है। आरोपी ने युवती से शादी करने की इच्छा जताई थी। लेकिन युवती ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया। इस बात का गुस्सा आरोपी के मन में था। पीड़ित युवती नाना पेठ के होप हॉस्पिटल के पास से गुजर रही थी। तभी आरोपी ने उसे रोका। शादी करने से इनकार करने के गुस्से में आरोपी ने युवती का हाथ पकड़कर उसके मन में शर्म पैदा करने वाला कृत्य कर छेड़छाड़ की।
युवती को कैम्प चौक चलने के लिए कहने पर उसने इससे इनकार कर दिया। इससे चिढ़े प्रशांत कांबले ने युवती के साथ गाली गलौज कर हाथ से मारपीट की। साथ ही धमकी दी कि तुम मेरी नहीं हुई तो किसी और की भी नहीं होने दूंगा। मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक यादव कर रहे है।
