Close Menu
    What's Hot

    🎬 बॉलीवुड अपडेट | Lara Dutta का दुबई से बड़ा बयान Jan Kalyan Time News, Mumbai के माध्यम सेरिपोर्ट: बॉलीवुड प्रेस फोटोग्राफर बी आशिष 🌍 दुबई में फंसीं लारा दत्ता ने क्या कहा?

    March 5, 2026

    🌼 शुभ गुरुवार – साई कृपा का पावन संदेश 🌼✍️ मुंबई के प्रसिद्ध बॉलीवुड लेखक-निर्देशक राजेश भट्ट साहब की कलम से जन-जन तक पहुँचे यह संदेश – जन कल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई के माध्यम से 📸 प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावडे (प्रेस फोटोग्राफर)

    March 5, 2026

    रांची में शराब की दुकान पर 5 राउंड फायरिंग से दहशत, सीसीटीवी में कैद हुए बेखौफ अपराधी, तलाश में जुटी पुलिस

    March 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»कांग्रेस के बचाव में पवार: विधानसभा चुनाव के नतीजों ने कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ाईं, इंडिया गठबंधन में बढ़ेगा क्षेत्रीय दलों का दबदबा
    Blog

    कांग्रेस के बचाव में पवार: विधानसभा चुनाव के नतीजों ने कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ाईं, इंडिया गठबंधन में बढ़ेगा क्षेत्रीय दलों का दबदबा

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमDecember 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    नई दिल्ली। 2024 लोकसभा चुनाव से पहले सत्ता का सेमी फाइनल माने जा रहे विधानसभा चुनाव के नतीजों ने विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस को तगड़ा झटका दिया है। दरअसल विधानसभा चुनावों में बेहतर प्रदर्शन कर कांग्रेस इंडिया गठबंधन को अपने हिसाब से नेतृत्व देने की योजना बनाई थी। लेकिन हिंदी हार्टलैंड के तीन महत्वपूर्ण राज्यों मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मिली करारी हार ने उसकी राह मुश्किल कर दी है। माना जा रहा है कि इस हार के बाद विपक्षी गठबंधन में कांग्रेस की न केवल स्वीकार्यता कम होगी बल्कि गठबंधन का नेतृत्व करने संबंधी उसके दावे पर भी सवाल उठेगा।

    इस हार से विपक्षी गठबंधन में कांग्रेस की भूमिका पहले से सीमित होगी तो वहीं क्षेत्रीय दलों की तोलमोल की क्षमता बढ़ने के आसार हैं। बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव जैसे इंडिया गठबंधन में शामिल क्षेत्रीय क्षत्रप कांग्रेस के ‘रवैए’ पर पहले ही सवाल उठा चुके हैं। मध्यप्रदेश चुनाव में सीट नहीं मिलने से खफा अखिलेश यादव ने तो कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में उत्तरप्रदेश में सबक सिखाने की बात तक कह चुके हैं। सपा प्रवक्ता घनश्याम तिवारी कहते हैं कि दिल्ली में 6 दिसंबर को होने वाली गठबंधन की अगली बैठक में सीट बंटवारे सहित कई मसलों पर बातचीत होगी।

    इंडिया गठबंधन की पटना बैठक के बाद कांग्रेस ने जिस तरह गठबंधन को अपने हिसाब से चलाने की कोशिश की है, उससे सहयोगी दलों में पहले से नाराजगी है। खासकर इंडिया गठबंधन के सूत्रधार रहे नीतीश कुमार अपनी भूमिका सीमित होने से असहज हैं। लेकिन मौजूदा परिस्थिति में नीतीश कुमार की भूमिका बढ़ने की उम्मीद है। जदयू नेता निखिल मंडल ने तो यह मांग भी कर दी है कि इंडिया गठबंधन को अब नीतीश कुमार के मुताबिक चलना चाहिए। सूत्रों की मानें तो जदयू अब नीतीश को गठबंधन का संयोजक बनाने का दबाव बढ़ाएगा। राजनीतिक विश्लेषक आनंद व्यास कहते हैं कि कांग्रेस को अब आम चुनाव में उत्तरप्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, दिल्ली और पंजाब में सीट बंटवारे के वक्त क्षेत्रीय दलों का दबाव झेलना पड़ेगा।

    हालांकि राकांपा सुप्रीमों शरद पवार ने कहा है कि चार राज्यों में विधानसभा चुनावों के नतीजों का इंडिया गठबंधन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। लेकिन सियासी जानकारों की राय पवार के बयान से इतर है।

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजब टीचर ने पूछा आ बैल मुझे मार का मतलब तो स्टूडेंट के जवाब सुनकर हंस पड़ेंगे आप
    Next Article Mumbai: युवक ने नाबालिग से की दोस्ती, फिर रेप, गर्भवती होने पर आत्महत्या के लिए किया मजबूर
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    🔱 महाशिवरात्रि 2026 SPECIAL 🔱💥 भक्ति का दिव्य स्वर, जो सीधे दिल से महादेव तक पहुँचे 💥🎶 अजय बाली का शिवभजन🕉️ “जय शिव शंकर जय भोलेनाथ”🚩 भव्य रूप से हुआ RELEASE 🚩━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

    February 15, 2026

    💞 इश्क़ को इश्क़ होने की दास्तान 💞(Valentine’s Day Special Capsule Story)

    February 14, 2026

    एक कलाकार की वजह से मिली जानकारी“जीवन में गलत तो गलत ही होता है”राजपाल यादव केस से समाज के लिए बड़ी सीख✍️ एडिटर इन चीफ: राजेश लक्ष्मण गवड़े🗞️ Jan Kalyan Time News, Mumbai

    February 12, 2026

    🌺 सबका मालिक एक 🌺श्रद्धा, सबूरी और सेवा का अमर संदेश (बॉलीवुड लेखक–निर्देशक राजेश भट्ट साहब की कलम से)

    February 11, 2026

    “श्रद्धा, सबूरी और सेवा — यही जीवन का सत्य है”एक प्रेरणादायक संदेश बॉलीवुड लेखक–निर्देशक श्री राजेश भट्ट साहब (मुंबई) की ओर से जन–जन तक पहुँचे यह संदेश जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई के माध्यम से प्रस्तुति :धनंजय राजेश गावड़े प्रेस फ़ोटोग्राफ़र – जन कल्याण टाइम न्यूज़

    January 27, 2026

    🔥 प्रेरणादायक संदेश | आत्मसम्मान और आत्मबल की गूंज 🔥“ख़ुद की औक़ात होगी तो दुनिया क़दर करेगी,किसी के दाएँ-बाएँ खड़े होने से किरदार ऊँचे नहीं होते…”

    January 14, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    🎬 बॉलीवुड अपडेट | Lara Dutta का दुबई से बड़ा बयान Jan Kalyan Time News, Mumbai के माध्यम सेरिपोर्ट: बॉलीवुड प्रेस फोटोग्राफर बी आशिष 🌍 दुबई में फंसीं लारा दत्ता ने क्या कहा?

    By जनकल्याण टाइमMarch 5, 2026

    बॉलीवुड अभिनेत्री Lara Dutta इन दिनों दुबई (UAE) में अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण कुछ समय…

    🌼 शुभ गुरुवार – साई कृपा का पावन संदेश 🌼✍️ मुंबई के प्रसिद्ध बॉलीवुड लेखक-निर्देशक राजेश भट्ट साहब की कलम से जन-जन तक पहुँचे यह संदेश – जन कल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई के माध्यम से 📸 प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावडे (प्रेस फोटोग्राफर)

    March 5, 2026

    रांची में शराब की दुकान पर 5 राउंड फायरिंग से दहशत, सीसीटीवी में कैद हुए बेखौफ अपराधी, तलाश में जुटी पुलिस

    March 4, 2026
    Top Trending

    🎬 बॉलीवुड अपडेट | Lara Dutta का दुबई से बड़ा बयान Jan Kalyan Time News, Mumbai के माध्यम सेरिपोर्ट: बॉलीवुड प्रेस फोटोग्राफर बी आशिष 🌍 दुबई में फंसीं लारा दत्ता ने क्या कहा?

    By जनकल्याण टाइमMarch 5, 2026

    बॉलीवुड अभिनेत्री Lara Dutta इन दिनों दुबई (UAE) में अप्रत्याशित परिस्थितियों के…

    🌼 शुभ गुरुवार – साई कृपा का पावन संदेश 🌼✍️ मुंबई के प्रसिद्ध बॉलीवुड लेखक-निर्देशक राजेश भट्ट साहब की कलम से जन-जन तक पहुँचे यह संदेश – जन कल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई के माध्यम से 📸 प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावडे (प्रेस फोटोग्राफर)

    By जनकल्याण टाइमMarch 5, 2026

    शुभ सकाळ… शुभ गुरुवार… ॐ साई राम… आज का यह पावन गुरुवार…

    रांची में शराब की दुकान पर 5 राउंड फायरिंग से दहशत, सीसीटीवी में कैद हुए बेखौफ अपराधी, तलाश में जुटी पुलिस

    By जनकल्याण टाइमMarch 4, 2026

    रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र में शराब की दुकान पर 5 राउंड…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.