Close Menu
    What's Hot

    पहले फ्लैट में लगी आग, फिर मिली लड़की की लाश… बेंगलुरु इंजीनियर मर्डर केस में

    January 14, 2026

    🔥 प्रेरणादायक संदेश | आत्मसम्मान और आत्मबल की गूंज 🔥“ख़ुद की औक़ात होगी तो दुनिया क़दर करेगी,किसी के दाएँ-बाएँ खड़े होने से किरदार ऊँचे नहीं होते…”

    January 14, 2026

    🌼 मकर संक्रांति पर जीवन का अमूल्य संदेश 🌼 अच्छा हो या बुरा समय—हर पल कुछ सिखाने आता है लेखनी व प्रेरणा:🎬 राजेश भट्ट (प्रसिद्ध बॉलीवुड लेखक व निर्देशक, मुंबई) प्रस्तुति:📸 धनंजय राजेश गावड़े (प्रेस फ़ोटोग्राफ़र)📰 जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई के माध्यम से

    January 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»महाराष्ट्र में फसल बीमा योजना में 8000 करोड़ का घोटाला, उद्धव ठाकरे का एकनाथ शिंदे पर हमला
    Blog

    महाराष्ट्र में फसल बीमा योजना में 8000 करोड़ का घोटाला, उद्धव ठाकरे का एकनाथ शिंदे पर हमला

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमDecember 2, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    8000 crore scam in crop insurance scheme in Maharashtra
    8000 crore scam in crop insurance scheme in Maharashtra
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    मुंबई : शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र सरकार पर फसल बीमा योजना के जरिए 8,000 करोड़ रुपये के घोटाले की आशंका जताई है। उद्धव ठाकरे ने यह बात शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही। उनके साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिंगोली जिले के वे किसान भी मौजूद थे, जिन्होंने अपना कृषि कर्ज चुकाने के लिए सरकार से उनकी किडनी, लिवर, आंखें खरीदने की अपील की थी। यह किसान हिंगोली से गुरुवार को मुंबई आए थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। उद्धव ठाकरे ने कहा कि कल यह सभी किसान ‘मातोश्री’ आए थे। वे सांसद विनायक राउत से मिले थे। उसके बाद इन्हें नेता विपक्ष से मिलने के लिए भेजा गया था, ताकि संबंधित अधिकारियों से मिलकर उन्हें न्याय दिलाया जा सके। अचानक टीवी पर खबर देखी कि इन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इसके बाद सांसद अरविंद सावंत और शिवसेना के विभाग प्रमुख संतोष शिंदे को उनकी मदद के लिए भेजा गया। पता चला कि इन सभी किसानों को आजाद मैदान पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। आखिर इनका गुनाह क्या है? पुलिस ने इन्हें क्यों पकड़ा? इन किसानों ने जो हालत बयान किए हैं, वह आज राज्य के आम किसान की सच्ची स्थिति है।

    ‘बीमा कंपनियों के कार्यालय हैं बंद’
    उद्धव ठाकरे ने कहा कि शिवसेना के नेता किसानों के खेतों में जाकर उनके नुकसान को अपनी आंखों से देख रहे हैं। जगह-जगह मोर्चे निकाल रहे हैं। मैंने अपनी पार्टी के सभी जिला प्रमुखों और पदाधिकारियों से कहा है कि जहां-जहां किसानों का नुकसान हुआ है, वहां-वहां कलेक्टर कार्यालयों तक मोर्चे निकाले जाएं और कलेक्टरों से सवाल पूछा जाए कि किसानों के नुकसान का पंचनामा हुआ क्या? इससे पहले हुए नुकसान का पंचनामा हुआ क्या? उसका मुआवजा कब मिलेगा? उद्धव ठाकरे ने कहा कि जब सरकार ने घोषणा की कि एक रुपये में फसल बीमा दिया जाएगा, तो राज्य भर में करीब पौने दो लाख किसानों ने फसल बीमा के लिए आवेदन किया। इसके लिए सरकार ने फसलों के बीमा के लिए सरकारी तिजोरी से 8,000 करोड़ रुपये फसल बीमा कंपनियों को दिए।

    इतनी बड़ी रकम देने के बाद भी बीमा कंपनियों के कार्यालय बंद हैं। बीमा कंपनियों में कोई फोन तक नहीं उठाता। कोई उनसे कुछ पूछने वाला नहीं है। बीमा कंपनियां सरकार की भी नहीं सुन रहीं। किसानों की फसल बर्बाद हो गई है, लेकिन बीमे की रकम का भुगतान नहीं हो रहा है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि बीमा कंपनियों के नाम पर दिया गया यह पैसा आखिर किसकी जेब में गया है। इसकी जांच होनी चाहिए। यह करदाताओं का पैसा है। किसानों को बीमे की रकम कितनी मिलनी चाहिए और कितने के चेक मिल रहे हैं, यह भी देखा जाना चाहिए।

    8000 crore scam insurance scheme Maharashtra Uddhav Thackeray Uddhav Thackeray attacks Eknath Shinde
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमहाराष्ट्र में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत विश्व एड्स दिवस पर MGV आर्टस्‌ सायंस & कोमर्स कॉलेज सुरगाना में हुआ कार्यक्रम का आयोजन
    Next Article Navi Mumbai: नवी मुंबई में 11 कार मालिकों से 62 लाख रुपये की धोखाधड़ी
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    🔥 प्रेरणादायक संदेश | आत्मसम्मान और आत्मबल की गूंज 🔥“ख़ुद की औक़ात होगी तो दुनिया क़दर करेगी,किसी के दाएँ-बाएँ खड़े होने से किरदार ऊँचे नहीं होते…”

    January 14, 2026

    🔥 KDMC निवडणुका : प्रभाग 12 मध्ये लीना कार्पेंचा जोरदार एल्गार🚨 आरोग्य, शिक्षण, पाणी व कनेक्टिव्हिटीसाठी ठोस कृतीचा निर्धारमुंबई | कल्याण – JanKalyanTime.in

    January 11, 2026

    😂 Breaking Funny News – RLG Production के माध्यम से देशवासियों के लिए हंसी की सौगात 😂✍️ B. Ashish Ji की कलम से

    December 9, 2025

    नवी मुंबई के मौसम का आज कैसा रहेगा मिजाज, क्या

    November 2, 2025

    न बाइक, कार और ट्रक…गुजरात में नदी पर बने इस पुल ने कर डाली 27 करोड़ की कमाई, सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा

    November 2, 2025

    📰✨ Breaking News Update | Jan Kalyan Time News Mumbai ✨📰रिपोर्ट: बी. आशिष | बॉलीवुड एक्टर, स्टैंड-अप कॉमेडियन और प्रेस फ़ोटोग्राफ़र | जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई

    November 1, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    पहले फ्लैट में लगी आग, फिर मिली लड़की की लाश… बेंगलुरु इंजीनियर मर्डर केस में

    By जनकल्याण टाइमJanuary 14, 2026

    बेंगलुरु में एक घर में लगी आग ने पहले हादसे का रूप लिया, लेकिन पोस्टमार्टम…

    🔥 प्रेरणादायक संदेश | आत्मसम्मान और आत्मबल की गूंज 🔥“ख़ुद की औक़ात होगी तो दुनिया क़दर करेगी,किसी के दाएँ-बाएँ खड़े होने से किरदार ऊँचे नहीं होते…”

    January 14, 2026

    🌼 मकर संक्रांति पर जीवन का अमूल्य संदेश 🌼 अच्छा हो या बुरा समय—हर पल कुछ सिखाने आता है लेखनी व प्रेरणा:🎬 राजेश भट्ट (प्रसिद्ध बॉलीवुड लेखक व निर्देशक, मुंबई) प्रस्तुति:📸 धनंजय राजेश गावड़े (प्रेस फ़ोटोग्राफ़र)📰 जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई के माध्यम से

    January 14, 2026
    Top Trending

    पहले फ्लैट में लगी आग, फिर मिली लड़की की लाश… बेंगलुरु इंजीनियर मर्डर केस में

    By जनकल्याण टाइमJanuary 14, 2026

    बेंगलुरु में एक घर में लगी आग ने पहले हादसे का रूप…

    🔥 प्रेरणादायक संदेश | आत्मसम्मान और आत्मबल की गूंज 🔥“ख़ुद की औक़ात होगी तो दुनिया क़दर करेगी,किसी के दाएँ-बाएँ खड़े होने से किरदार ऊँचे नहीं होते…”

    By जनकल्याण टाइमJanuary 14, 2026

    यह पंक्तियाँ केवल शब्द नहीं हैं,यह जीवन का कड़वा लेकिन सच्चा सत्य…

    🌼 मकर संक्रांति पर जीवन का अमूल्य संदेश 🌼 अच्छा हो या बुरा समय—हर पल कुछ सिखाने आता है लेखनी व प्रेरणा:🎬 राजेश भट्ट (प्रसिद्ध बॉलीवुड लेखक व निर्देशक, मुंबई) प्रस्तुति:📸 धनंजय राजेश गावड़े (प्रेस फ़ोटोग्राफ़र)📰 जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई के माध्यम से

    By जनकल्याण टाइमJanuary 14, 2026

    जीवन एक निरंतर बहती हुई नदी है। इसमें कभी शांति की लहरें…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.