मुंबई। देशभर में आज दिवाली (Diwali 2023) की रौनक देखने को मिल रही है। आमजन से लेकर सेलेब्स तक इस रोशनी के त्योहार को धूमधाम से मना रहे हैं। इसी कड़ी में अब मराठी फिल्म के सितारों फैंस को दिवाली की बधाई दी है। लेकिन इस बधाई को आरएलजी प्रोडक्शन ने कुछ अलग अंदाज में पेश किया है। स्टैंड अप कॉमेडियन बी आशीष ने मराठी फिल्म कलाकार की आवाज में देशवाशियों को दिवाली की शुभकामना देकर न केवल हंसने पर मजबूर किया बल्कि एंटरटेन भी भरपूर किया।
