Close Menu
    What's Hot

    बॉलीवुड की होली: जब रंगों के टैंकर में फेंके गए सुपरस्टार्स, जमती थी महफ‍िल

    March 4, 2026

    “श्रद्धा और सबूरी – जीवन का सच्चा मंत्र”(Sai Baba of Shirdi की दिव्य प्रेरणा से) प्रस्तुति: जन कल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई विशेष संदेश: बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर Rajesh Bhatt जी की कलम से प्रस्तुति सहयोग: धनंजय राजेश गावड़े, प्रेस फोटोग्राफर

    March 4, 2026

    ईरान की वो ‘3-फेज’ वॉर स्ट्रैटजी जिसने अमेरिका-इजरायल की नाक में दम कर रखा है

    March 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»Mumbai Cyber Crime: वाट्सएप के जरिए फाइल, दस्तावेज, फोटो या विडियो मंगाते हैं तो रहे सावधान, वरना लग जाएगा चूना!
    Blog

    Mumbai Cyber Crime: वाट्सएप के जरिए फाइल, दस्तावेज, फोटो या विडियो मंगाते हैं तो रहे सावधान, वरना लग जाएगा चूना!

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमNovember 8, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Be careful if you ask for files, documents, photos or videos through WhatsApp
    Be careful if you ask for files, documents, photos or videos through WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    मुंबई: वाट्सएप चलाना जितना आसान है। उससे कहीं और अधिक आसान है कि इसके जरिए ऑनलाइन ठगी की घटनाओं को अंजाम देना। जी हां, अगर आप वाट्सएप यूज करते हैं तो आपकी थोड़ी सी लापरवाही आप पर भारी पड़ सकता है और आप साइबर क्राइम का शिकार बन सकते हैं। साइबर एक्सपर्ट विवेक दहिया के अनुसार, आजकल लोग वाट्सएप के जरिए गोपनीय दस्तावेज, निजी फोटो और विडियो और अन्य प्रकार के सिक्रेट बातचीत करते हैं। चूंकि, वाट्सएप बहुत लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप है। इसके जरिए बेहद आसान तरीके से बातचीत और अन्य प्रकार के फाइलों का आदान-प्रदान किया जाता है। इसलिए इसके जरिए हैकिंग और साइबर क्राइम का खतरा हमेशा बना रहता है।
    दहिया ने बताया कि एक बार जब हैकर्स आपके वाट्सएप में किसी भी तरीके से प्रवेश कर जाता है तो वह हर बुरा काम कर सकता है जिसे आप कभी करने के लिए सोच भी नहीं सकते हैं। वह धोखाधड़ी कर सकता है। आपके जैसा होने का दिखावा कर सकता है। आपके रिश्तेदारों या दोस्तों से पैसे मांग सकता है। आपके वाट्सएप चैट या गैलरी में मौजूद निजी तस्वीरें और गोपनीय दस्तावेज को हैक कर आपको ब्लैकमेल भी कर सकता है। यहां तक कि उन दस्तावेज पर उल्लेखित आपके हस्ताक्षर का हैकर्स दुरुपयोग भी कर सकता है। मालाड की रहने वाली उषा पाठक (बदला नाम) को पिछले दिनों उसके ही नाम, फोटो और नंबर से उनके संपर्क वाले लोगों को मैसेज भेज कर मदद करने के नाम पर पैसों की मांग किए जाने की घटना सामने आई थी। आखिरकार उषा ने सिम कार्ड निकाल कर मोबाइल का इंटरनेट कनेक्शन ही बंद कर दिया।
    हैकर्स के लिए वाट्सएप को हैक करना बहुत आसान है। हालांकि, यह गंभीर अपराध है लेकिन वाट्सएप के इस्तेमाल करने को लेकर लोगों में अभी भी जागरूकता का अभाव है। लोग साइबरफिशिंग, साइबरबुलिंग, साइबरस्टॉकिंग और साइबरस्कैनिंग के बारे में नहीं जानते हैं। अनजान लोगों के साथ व्यक्तिगत जानकारी साझा कर लेते हैं। इसलिए अपने फोन के सॉफ्टवेयर, एंटीवायरस और ऐप्स को हमेशा अपडेट रखना चाहिए। टू लेयर स्ट्रॉन्ग वेरीफाइड पासवर्ड का उपयोग करना चाहिए।
    साइबर फिशिंग से मोबाइल में घुसपैठ
    साइबर एक्सपर्ट सुकेश शुक्ला बताते हैं कि हैकर्स अक्सर साइबर फिशिंग तकनीक का उपयोग कर आपके मोबाइल पर मैसेज भेजकर आपको हानिकारक लिंक पर क्लिक करने के लिए प्रेरित करते हैं। ये लिंक स्पाइवेयर इंस्टॉल कर आपकी व्यक्तिगत जानकारी चुरा लेते हैं। चूंकि, स्पाइवेयर और मैलवेयर संदिग्ध सॉफ्टवेयर प्रोग्राम हैं, जो देखने में असली फाइल और ऐप्स होने का जैसा प्रतीत होता है। यह आपके फोन में आते ही यह आपके मैसेज और निजी जानकारी में सेंधमारी कर आपकी संवेदनशील जानकारी तक पहुंच जाते हैं।

    इस तरह से होता है वाट्सएप हैक
    1) अगर कोई आपके फोन को कुछ मिनट के लिए अपने हाथ में लेता है तो उस दौरान वह अपने फोन पर आपके वाट्सएप का क्यूआर कोड स्कैन कर सकता है। स्कैनिंग करने के बाद वह आसानी से आपका वाट्सएप अपने फोन पर खोल सकता है।
    2) जब स्कैमर्स आपके फेसबुक अकाउंट को हैक करता है तो उसके जरिए उसको आपके वाट्सएप को भी लॉग इन करने की सुविधा मिल जाती है क्योंकि वाट्सएप और फेसबुक, दोनों एक ही कंपनी ‘मेटा’ का वेंचर्स हैं।
    3) तकनीकी रूप से दक्ष हैकर्स वाट्सएप द्वारा किए जाने वाले ऑनलाइन पेमेंट यानी यूपीआई भुगतान प्रणाली को भी हैक करने की क्षमता रखता है। इसके जरिए भी वह आपके बैंक खाते में सेंध लगाकर रकम निकाल सकता है।

    वाट्सएप चलाने बरते ये सावधानियां
    1) अपना फोन किसी को नहीं दें।
    2) टू-स्टेप वेरिफिकेशन करें।
    3) वाट्सएप को हमेशा अपडेट रखें।
    4) अनजान लोगों के मैसेज से सावधान रहें।
    5) अनावश्यक लिंक पर क्लिक करने और फाइलों को डाउनलोड करने से बचें।
    6) निजी या वित्तीय जानकारी मांगने वाले मैसेज या लिंक को हरगिज नहीं ओपन करें।
    7) अपने फोन में मजबूत पासवर्ड और सिक्युरिटी ऐप्स रखें।
    8) वाट्सएप से आमने-सामने ही ऑनलाइन भुगतान करें।

    Mumbai Cyber Crime WhatsApp
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुंबई से भी जहरीली हुई पुणे की ‘हवा’, गुणवत्ता सूचकांक 161 पार
    Next Article बांद्रा स्टेशन पर ट्रेन के अंदर खुदकुशी, मुंबई में किशोर ने खड़ी ट्रेन के भीतर फंदा लगाकर जान दी
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    🔱 महाशिवरात्रि 2026 SPECIAL 🔱💥 भक्ति का दिव्य स्वर, जो सीधे दिल से महादेव तक पहुँचे 💥🎶 अजय बाली का शिवभजन🕉️ “जय शिव शंकर जय भोलेनाथ”🚩 भव्य रूप से हुआ RELEASE 🚩━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

    February 15, 2026

    💞 इश्क़ को इश्क़ होने की दास्तान 💞(Valentine’s Day Special Capsule Story)

    February 14, 2026

    एक कलाकार की वजह से मिली जानकारी“जीवन में गलत तो गलत ही होता है”राजपाल यादव केस से समाज के लिए बड़ी सीख✍️ एडिटर इन चीफ: राजेश लक्ष्मण गवड़े🗞️ Jan Kalyan Time News, Mumbai

    February 12, 2026

    🌺 सबका मालिक एक 🌺श्रद्धा, सबूरी और सेवा का अमर संदेश (बॉलीवुड लेखक–निर्देशक राजेश भट्ट साहब की कलम से)

    February 11, 2026

    “श्रद्धा, सबूरी और सेवा — यही जीवन का सत्य है”एक प्रेरणादायक संदेश बॉलीवुड लेखक–निर्देशक श्री राजेश भट्ट साहब (मुंबई) की ओर से जन–जन तक पहुँचे यह संदेश जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई के माध्यम से प्रस्तुति :धनंजय राजेश गावड़े प्रेस फ़ोटोग्राफ़र – जन कल्याण टाइम न्यूज़

    January 27, 2026

    🔥 प्रेरणादायक संदेश | आत्मसम्मान और आत्मबल की गूंज 🔥“ख़ुद की औक़ात होगी तो दुनिया क़दर करेगी,किसी के दाएँ-बाएँ खड़े होने से किरदार ऊँचे नहीं होते…”

    January 14, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    बॉलीवुड की होली: जब रंगों के टैंकर में फेंके गए सुपरस्टार्स, जमती थी महफ‍िल

    By जनकल्याण टाइमMarch 4, 2026

    बॉलीवुड में एक ऐसा दौर था जब होली की पार्टी करने लगभग सभी सितारे राज…

    “श्रद्धा और सबूरी – जीवन का सच्चा मंत्र”(Sai Baba of Shirdi की दिव्य प्रेरणा से) प्रस्तुति: जन कल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई विशेष संदेश: बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर Rajesh Bhatt जी की कलम से प्रस्तुति सहयोग: धनंजय राजेश गावड़े, प्रेस फोटोग्राफर

    March 4, 2026

    ईरान की वो ‘3-फेज’ वॉर स्ट्रैटजी जिसने अमेरिका-इजरायल की नाक में दम कर रखा है

    March 3, 2026
    Top Trending

    बॉलीवुड की होली: जब रंगों के टैंकर में फेंके गए सुपरस्टार्स, जमती थी महफ‍िल

    By जनकल्याण टाइमMarch 4, 2026

    बॉलीवुड में एक ऐसा दौर था जब होली की पार्टी करने लगभग…

    “श्रद्धा और सबूरी – जीवन का सच्चा मंत्र”(Sai Baba of Shirdi की दिव्य प्रेरणा से) प्रस्तुति: जन कल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई विशेष संदेश: बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर Rajesh Bhatt जी की कलम से प्रस्तुति सहयोग: धनंजय राजेश गावड़े, प्रेस फोटोग्राफर

    By जनकल्याण टाइमMarch 4, 2026

    प्रिय दर्शकों, जब जीवन की राहों में अंधेरा घना हो जाता है,जब…

    ईरान की वो ‘3-फेज’ वॉर स्ट्रैटजी जिसने अमेरिका-इजरायल की नाक में दम कर रखा है

    By जनकल्याण टाइमMarch 3, 2026

    ईरान की वॉर स्ट्रैटजी तीन फेज में है- पहले ब्लाइंड… सस्ते स्वार्म…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.