
नवसारी। नवसारी शहर कई चीजों के लिए जाना जाता है, यहां कई ऐसी जगहें और इमारते हैं जहां जाना लोगों को काफी पसंद आता है. इसके साथ ही यहां कई फेमस स्ट्रीट फूड भी फेमस हैं, जिनका स्वाद चखने दूर-दूर से लोग यहां आते हैं. नवसारी के चांदनी चौक स्थित रामानंद फास्ट फूड पर अलग-अलग तरह के कई सारे आइटम खाने को मिलते हैं. वहीं इन आइटमों को विशेष तरीके से तैयार किया जाता है. यहां पर शाम को सैकड़ो लोगों की भीड़ लगती है और यहां दूर-दूर से खाने के लिए लोग आते हैं.

नवसारी के प्रसिद्ध रामानंद फास्ट फूड के मालिक श्री तिलू वाधवानी जी के साथ स्टैंड-अप कॉमेडियन व अभिनेता बी आशीष और जन कल्याण टाइम समाचारपत्र के प्रधान संपादक व आरएलजी प्रोडक्शन के मालिक राजेश गावड़े ने एक मुलाकात की और दिवाली शुभकामनाएं दी।
