दोस्त और रिश्तेदार को पैसा देना दोस्त और पैसा दोनों का खोने का जोखिम पैदा करता है। ऐसा कोई रास्ता नहीं है , जिससे आप दोस्त और रिश्तेदार को दिए कर्ज को बिना दोस्ती को खराब किए, वसूल कर सकें। अगर आप नियमित रूप से अखबार पढ़ते हैं तो आए दिन आपको ऐसी खबरें मिलेगी कि एक दोस्त या रिश्तेदार ने दूसरे दोस्त से कर्ज के पैसे वापस न करने के कारण गुस्से में घायल कर दिया या जान से मार डाला। इसलिए ना तो कर्ज दें दोस्तों को, ना ही उनकी कोई जमानत दें, दोनों बड़े जोखिम भरे काम है। आज के वीडियो में मशहूर स्टैंड अप कॉमेडियन बी आशीष दोस्त और रिश्तेदार को उधार न देने की सलाह देते नजर आ रहे हैं। बी आशीष कहते हैं कि ‘दोस्ती और रिश्तेदारी में उतने ही पैसे उधार दो जितने भूल जाने की ताकत हो, वरना रिश्ता और पैसे दोनो गवाँ दोगे !’
