Close Menu
    What's Hot

    रांची में शराब की दुकान पर 5 राउंड फायरिंग से दहशत, सीसीटीवी में कैद हुए बेखौफ अपराधी, तलाश में जुटी पुलिस

    March 4, 2026

    बॉलीवुड की होली: जब रंगों के टैंकर में फेंके गए सुपरस्टार्स, जमती थी महफ‍िल

    March 4, 2026

    “श्रद्धा और सबूरी – जीवन का सच्चा मंत्र”(Sai Baba of Shirdi की दिव्य प्रेरणा से) प्रस्तुति: जन कल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई विशेष संदेश: बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर Rajesh Bhatt जी की कलम से प्रस्तुति सहयोग: धनंजय राजेश गावड़े, प्रेस फोटोग्राफर

    March 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»हाफिज सईद के बंगले पर बम, दाऊद को धमकी, क्यों हमेशा चर्चा में रहता है डॉन बबलू श्रीवास्तव?
    Blog

    हाफिज सईद के बंगले पर बम, दाऊद को धमकी, क्यों हमेशा चर्चा में रहता है डॉन बबलू श्रीवास्तव?

    teamjktimesBy teamjktimesOctober 16, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली सेंट्रल जेल में बंद कुख्यात माफिया डॉन बबलू श्रीवास्तव एक बार फिर चर्चा में है. अब उसकी चर्चा प्रयागराज के चौक इलाके से आभूषण कारोबारी पंकज महिंद्रा के अपहरण केस की वजह से हो रही है. 25 साल से बरेली जेल में बंद इस गैंगस्टर को पहली बार किसी मामले में बयान दर्ज कराने के लिए जेल से बाहर लाया जा रहा है. आज उसकी प्रयागराज की कोर्ट में पेशी है. इससे पहले बबलू श्रीवास्तव की चर्चा आतंकी सरगना और लश्कर ए तैयबा के चीफ हाफिज सईद के घर पर बम फेंकने और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को धमकाने के मामले में भी खूब हुई है.

    मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले का रहने वाला बबलू श्रीवास्तव उर्फ ओमप्रकाश श्रीवास्तव फिलहाल पुणे में कस्टम विभाग के अफसर एलडी अरोड़ा की हत्या के मामले में बरेली जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है. बबलू के पिता पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रिंसिपल थे, वहीं बड़े भाई सेना में कर्नल. बबलू भी वकील बनना चाहता था, लेकिन परिस्थितियों ने उसे अपराध का रास्ता पकड़ने के लिए बाध्य कर दिया. बचपन के दिनों में वह बेहद शांति प्रवृति का था.

    लखनऊ यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान एक बार छात्रों के दो गुटों में चाकूबाजी हो गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उस समय दोनों गुट के छात्र भागने में सफल हो गए. उस समय लखनऊ पुलिस ने बबलू को अरेस्ट कर लिया. इस मामले में बबलू जमानत पर आया ही था कि बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने इसे जेल भेज दिया. इन मुकदमों ने बबलू को इस प्रकार हिला दिया कि वह शराफत छोड़ कर अपराध के रास्ते पर बढ़ गया. ठान लिया कि अब उसका लक्ष्य टॉप का वकील बनना नहीं, टॉप का अपराधी बनना है.

    ऐसे बना दाऊद का करीबी
    इन्हीं दिनों वह ना केवल अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के संपर्क में आया, बल्कि उसका बहुत करीबी हो गया.हालांकि जब दाऊद ने मुंबई ब्लास्ट की योजना बनाई तो बबलू ने विरोध किया. बावजूद इसके दाऊद पीछे नहीं हटा तो बबलू ने उसे अंजाम भुगतने की धमकी दी और अपना रास्ता अलग कर लिया. उसकी धमकी के चलते ही दाऊद को भी भारत छोड़ कर पाकिस्तान में शरण लेनी पड़ी. वहीं बबलू को भी कई साल तक निर्वासित जीवन व्यतीत करना पड़ा.

    हाफिज सईद के बंगले पर बम फेंकने का आरोप
    इसी बीच सन 2000 के दशक में पाकिस्तान के करांची शहर में आतंकी सरगना और लश्कर ए तैयबा के चीफ हाफिज सईद के बंगले पर बम फेका गया था. उस समय पाकिस्तान सरकार ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए इसके लिए भारत सरकार और बबलू श्रीवास्तव को जिम्मेदार बताया था. फिलहाल बबलू श्रीवास्तव के खिलाफ देश के अलग अलग राज्यों में 60 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं. वहीं सौ से अधिक अन्य मुकदमों में उसे शामिल होने की आशंका है.

    पंंकज महिंद्रा केस में दर्ज होगा बयान
    इसी तरह का मामला प्रयागराज में पंकज महिंद्रा अपहरण केस भी है. साल 2015 में हुए इस वारदात के दौरान बबलू श्रीवास्तव बरेली जेल में था. हालांकि उसके ऊपर आरोप है कि उसी ने साजिश रची थी और 10 करोड़ की रंगदारी मांगी थी. इस मामले में आज उसका कोर्ट में बयान दर्ज होना है. बबलू श्रीवास्तव करीब 25 साल पहले मारीशस में गिरफ्तार हुआ था. उसी समय उसे प्रर्त्यपण कर भारत लाया गया.

    लिख चुका है तीन किताबें
    बरेली जेल के अधिकारियों की माने तो 25 साल के अंदर बबलू के व्यवहार में काफी परिवर्तन आया है. उसने जेल की काल कोठरी में ही बैठकर अपराध के विषय पर तीन किताबें लिखी हैं. उसकी पहली किताब साल 2004 में अधूरी ख्वाहिश के नाम से आई थी. वहीं दूसरी किताब साल 2018 में बढ़ते कदम नाम से प्रकाशित हो चुकी है. जबकि तीसरी किताब क्रिमिनल का काम पूरा हो चुका है और छपने के लिए प्रेस में चली गई है.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘देश के कई हिस्सों में कम हो रही है भाजपा की राजनीतिक ताकत’, शरद पवार बोले- चुनाव के बाद तस्वीर होगी साफ
    Next Article गर्दन पर रखा चाकू और तमंचा… बॉलीवुड एक्ट्रेस निकिता रावल को घर में ही लूटा
    teamjktimes
    • Website

    Related Posts

    🔱 महाशिवरात्रि 2026 SPECIAL 🔱💥 भक्ति का दिव्य स्वर, जो सीधे दिल से महादेव तक पहुँचे 💥🎶 अजय बाली का शिवभजन🕉️ “जय शिव शंकर जय भोलेनाथ”🚩 भव्य रूप से हुआ RELEASE 🚩━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

    February 15, 2026

    💞 इश्क़ को इश्क़ होने की दास्तान 💞(Valentine’s Day Special Capsule Story)

    February 14, 2026

    एक कलाकार की वजह से मिली जानकारी“जीवन में गलत तो गलत ही होता है”राजपाल यादव केस से समाज के लिए बड़ी सीख✍️ एडिटर इन चीफ: राजेश लक्ष्मण गवड़े🗞️ Jan Kalyan Time News, Mumbai

    February 12, 2026

    🌺 सबका मालिक एक 🌺श्रद्धा, सबूरी और सेवा का अमर संदेश (बॉलीवुड लेखक–निर्देशक राजेश भट्ट साहब की कलम से)

    February 11, 2026

    “श्रद्धा, सबूरी और सेवा — यही जीवन का सत्य है”एक प्रेरणादायक संदेश बॉलीवुड लेखक–निर्देशक श्री राजेश भट्ट साहब (मुंबई) की ओर से जन–जन तक पहुँचे यह संदेश जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई के माध्यम से प्रस्तुति :धनंजय राजेश गावड़े प्रेस फ़ोटोग्राफ़र – जन कल्याण टाइम न्यूज़

    January 27, 2026

    🔥 प्रेरणादायक संदेश | आत्मसम्मान और आत्मबल की गूंज 🔥“ख़ुद की औक़ात होगी तो दुनिया क़दर करेगी,किसी के दाएँ-बाएँ खड़े होने से किरदार ऊँचे नहीं होते…”

    January 14, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    रांची में शराब की दुकान पर 5 राउंड फायरिंग से दहशत, सीसीटीवी में कैद हुए बेखौफ अपराधी, तलाश में जुटी पुलिस

    By जनकल्याण टाइमMarch 4, 2026

    रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र में शराब की दुकान पर 5 राउंड फायरिंग का मामला…

    बॉलीवुड की होली: जब रंगों के टैंकर में फेंके गए सुपरस्टार्स, जमती थी महफ‍िल

    March 4, 2026

    “श्रद्धा और सबूरी – जीवन का सच्चा मंत्र”(Sai Baba of Shirdi की दिव्य प्रेरणा से) प्रस्तुति: जन कल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई विशेष संदेश: बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर Rajesh Bhatt जी की कलम से प्रस्तुति सहयोग: धनंजय राजेश गावड़े, प्रेस फोटोग्राफर

    March 4, 2026
    Top Trending

    रांची में शराब की दुकान पर 5 राउंड फायरिंग से दहशत, सीसीटीवी में कैद हुए बेखौफ अपराधी, तलाश में जुटी पुलिस

    By जनकल्याण टाइमMarch 4, 2026

    रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र में शराब की दुकान पर 5 राउंड…

    बॉलीवुड की होली: जब रंगों के टैंकर में फेंके गए सुपरस्टार्स, जमती थी महफ‍िल

    By जनकल्याण टाइमMarch 4, 2026

    बॉलीवुड में एक ऐसा दौर था जब होली की पार्टी करने लगभग…

    “श्रद्धा और सबूरी – जीवन का सच्चा मंत्र”(Sai Baba of Shirdi की दिव्य प्रेरणा से) प्रस्तुति: जन कल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई विशेष संदेश: बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर Rajesh Bhatt जी की कलम से प्रस्तुति सहयोग: धनंजय राजेश गावड़े, प्रेस फोटोग्राफर

    By जनकल्याण टाइमMarch 4, 2026

    प्रिय दर्शकों, जब जीवन की राहों में अंधेरा घना हो जाता है,जब…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.