महाराष्ट्र में 300 करोड़ की प्रॉपर्टी के लिए अफसर बहू ने ससुर को मार डाला, नागपुर हिट एंड रन केस में बड़ा खुलासा

Date:

Share post:

  • हाइलाइट्स
  • नागपुर हिट एंड रन केस में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
  • अफसर बहू ने ही बनाया था हिट एंड रन का पूरा प्लान
  • प्रॉपर्टी के लिए बहू ने रुपये देकर करवाया सुसुर का मर्डर
  • 22 मई को अजनी इलाके में एक बुजुर्ग की हुई थी मौत

नागपुर: महाराष्ट्र में पुणे के बाद अब नागपुर में हिट एंड रन की चौंका देने वाली घटना आई है। पिछले महीने एक एक्सीडेंट में 82 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई थी। पुलिस की जांच में सामने आया है कि बहू ने अपने ससुर की प्रॉपर्टी को हासिल करने के हिट एंड रन की साजिश रची थी। इसी के तहत सुसर की गैर इरादतन हत्या कर दी गई। पुलिस ने अपने खुलासे में मृतक बुजुर्ग की बहू को मुख्य आरोपी बताया है। बहू टाउन प्लानिंग डिपार्टमेंट सहायक निदेशक है। नागपुर के अजनी इलाके में 22 मई को हिट एंड रन की घटना सामने आई थी। हिट एंड रन का शिकार हुए बुजुर्ग की पहचान तब पुरुषोतम पुत्तेवार के तौर पर हुई थी। पुलिस ससुर की हत्या की साजिश रचने वाली बहू को अरेस्ट कर लिया है।

अस्पताल से लौटते समय एक्सीडेंट
नागपुर पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम अर्चना मनीष पुट्टेवार है। उसने अपने ससुर पुरुषोतम पुत्तेवार (82) की हत्या की सुपारी सार्थक बागड़े नाम के ड्राइवर को दी थी। इसके लिए उसने अपने 1 करोड़ रुपये दिए थे। पुलिस ने लंबी जांच के बाद हत्या में शामिल 3 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। घटना के खुलासे के बाद हर कोई बहू के कारनामे पर स्तब्ध है। आरोपी बहू का के मनीष डॉक्टर हैं। पुलिस ने अनुसार इस पूरी घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया जब बुजुर्ग अपनी अस्पताल में भर्ती अपनी पत्नी से मिलकर लौट रहे थे। बुजुर्ग की पत्नी शकुंतला एक ऑपरेशन की वजह से अस्पताल में कराया गया था।

300 करोड़ प्रॉपर्टी में हत्या
नागपुर पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि पुरुषोत्तम पुत्तेवार की मौत के पीछे 300 करोड़ की प्रॉपर्टी का है। एक्सीडेंट की जांच जब आगे बढ़ी तो इसमें बहू की भूमिका संदिग्ध मिली। पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि अर्चना क्लास वन ऑफिसर है। पुलिस की जांच में सामने आया कि उसने प्रॉपर्टी हड़पने के लिए अपने ससुर की हत्या का प्लान बनाया था। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, आरोपी अर्चना ने कथित तौर पर अपने पति के ड्राइवर बागड़े और दो अन्य आरोपियों नीरज निमजे और सचिन धार्मिक के साथ ससुर की हत्या की साजिश रची।

Related articles

मंदिर के अंदर महिला पुजारी की हत्या, पुराने विवाद में चाकू गोदकर ले ली जान, एक गिरफ्तार

अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि हिरासत में ली गई महिला सहित दो...

नई नियुक्ति से पार्टी ने दिए संदेश नितिन नबीन बने BJP के कार्यकारी अध्यक्ष

नितिन नबीन बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के बेटे हैं. नबीन पांच...

जब ‘शोले’ में धर्मेंद्र से गलती से चल गई थी असली गोली, बाल-बाल बचे अमिताभ बच्चन, डायरेक्टर का खुलासा

शोले' के डायरेक्टर रमेश सिप्पी ने खुलासा किया है कि दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र ने शूटिंग के दौरान, गलती...

शीर्षक:“श्रद्धा सबूरी और संघर्ष — यही जीवन की सच्ची जीत है”(एक प्रेरणादायक संदेश जन–जन के नाम) लेखन एवं संदेश राजेश भट्ट (मुंबई...

🌼 प्रस्तावना इस कलयुग की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में इंसान सबसे ज़्यादा जिस चीज़ को खो चुका है, वह...